10 साल पहले नवंबर में 13 डिग्री था तापमान, अब मौसम बदलने की वजह

रायपुर। मानसून की विदाई को एक माह बीत चुके हैं, लेकिन तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक ज्यादा है। राजधानी रायपुर के बीते 10 साल के आंकड़े देखें तो 10 नवंबर के आसपास पारा 13 से 17 डिग्री तक पहुंच जाता है।

नवंबर माह की रातें इस साल सबसे बीते वर्षों की अपेक्षा ज्यादा गर्म है। इस बार अभी तक पारा 20 से 24 के आसपास अटका हुआ है। नवंबर के दस दिन बीतने पर भी सर्दी का असर नहीं दिख रहा। लोग गुलाबी सर्दी तक के लिए तरस गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में रायपुर समेत दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। ठंड के जोर पकड़ने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में लगभग 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

आज बन रहे बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में बन सकता है। कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। 10 नवंबर से 15 नवंबर के बीच बारिश की संभावना जताई है।

16 नवंबर से मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे पर्वतीय इलाकों के मौसम में बदलाव आएगा। नवंबर के आखिरी तक ठंड का असर बढ़ेगा और पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव आ रहा है। रात में हल्की ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दिन के समय कई शहरों में तापमान 32 से 35 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है, जिससे लोग गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstop