Women Asian Hockey Champions Trophy: जापान-दक्षिण कोरिया का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच आज राजगीर में

पटना। एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज आज दोपहर 12:15 बजे से राजगीर में शुरू होगा। पहले दिन पहला मुकाबला जापान और दक्षिण कोरिया के बीच होगा।

दूसरा मुकाबला चीन बनाम थाईलैंड और तीसरा मुकाबला भारत बनाम मलेशिया का होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन शाम 4:15 बजे करेंगे। चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम शामिल हैं।

पहला मैच जापान एवं दक्षिण कोरिया के बीच दोपहर 12.15 बजे से होगा। दूसरा मुकाबले में चाइना की टीम दोपहर 2.30 बजे से थाईलैंड से भिड़ेगी। शाम 4.45 बजे सलीमा टेटे की अगुआई वाली भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेगी।

खिताब के लिए भिड़ेंगी टीमें
2016 एवं 2023 में खिताब अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम मलेशिया के साथ भिड़कर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण सोनी लाइव एवं सोनी टेन स्पोर्ट्स पर होगा।

172 देशों के खेल प्रेमी मुकाबले देख सकेंगे। 20 नवंबर तक खेली जाने वाली प्रतियोगिता में 13, 15 एवं 18 को कोई मुकाबला नहीं होगा। 18 को देश में राष्ट्रीय खेल की बेहतरी के लिए आयोजित होकी पर चर्चा के दौरान खेल के दिग्गज राजगीर में अपने अनुभव साझा करेंगे।

होर्डिंग और बैनर से पूरा स्टेडियम भरा
11 से 20 नवंबर तक के बीच 10 दिनों तक आयोजित इस टूर्नामेंट की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए भारत, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, चीन, जापान, और थाईलैंड, की टीम राजगीर पहुंच गई है। सभी टीम हॉकी ग्राउंड में अपने अभ्यास सत्र शुरू कर दिया गया है।

मैच को लेकर प्रशासन द्वारा लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाहरी क्षेत्र में बचे कुछ कामों को रातों रात पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। होर्डिंग और बैनर से पूरा स्टेडियम क्षेत्र पट गया है।

होर्डिंग में भारतीय टीम के कप्तान सहित सभी मेजबान टीमों के कप्तानों का फोटो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो, हाकी खिलाड़ियों का फोटो, आदि लगाए गए हैं। निकास और प्रवेश द्वार अलग-अलग बनाए गए हैं। स्टेडियम के बाहर वीआइपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

स्टेट हाईवे से स्टेडियम तक जाने वाले सड़क को बीच से बैरिकेडिंग किया गया है। सड़क के पश्चिम तरफ से दर्शक एवं पदाधिकारी का प्रवेश दिया गया है। जबकि सड़क के पूर्वी तरफ से हाकी खिलाड़ियों का प्रवेश होगा। खेल परिसर के बाहरी क्षेत्र में अनेकों जगह पेय जल की व्यवस्था की गई है।

पीएचईडी विभाग द्वारा जगह जगह पेयजल हेतु स्टैंड पोस्ट बनाये गये हैं। जिससे गंगा जल की आपूर्ति को पेयजल हेतु किया जाना है।

सुरक्षा का रहेगा पुख्ता प्रबंध
हॉकी मैदान के साथ पूरे खेल परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुरुष और महिला पुलिस अधिकारी व पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। खेल परिसर से बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisankara escortjojobet