विदेशी पक्षी पसंद नहीं कर रहे दिल्ली आना

नई दिल्ली । राजधानी में जहरीली हवा और यमुना नदी के दूषित पानी से विदेशी पक्षियों के आगमन पर गंभीर असर पड़ा है। विदेशी प्रजातियों के पक्षी दिल्ली से दूरी बना रहे हैं। जहां अब तक यमुना का किनारा विदेशी पक्षियों की अठखेलियों से गुलजार होता था, वहां अब तक इनकी संख्या के साथ प्रजातियों में भी कमी देखने को मिली है। हालांकि, विशेषज्ञ अभी इसका विश्लेषण कर रहे हैं। यहां चार से पांच प्रजातियों के विदेशी पक्षियों को ही अब तक देखा गया है, जबकि बीते वर्ष इस समय तक छह से सात प्रजातियों को देखा गया था। यूरोप से लेकर मध्य एशिया व चीन से सफर तय कर यह विदेशी पक्षी आते हैं। यमुना के किनारे और यमुना बायो डायवर्सिटी पार्क में अपना डेरा धीरे-धीरे डाल रहे हैं, जबकि चिड़ियाघर में भी कुछ ही विदेशी परिंदों ने दस्तक दी है। बदलते मौसम को देखते हुए इस वर्ष यूरेसियन कूट देरी से आए हैं। इन्होंने इस बार 25 अक्तूबर को दस्तक दी, जबकि यह 2023 में 21 अक्तूबर, 2022 में 15 अक्तूबर व 2021 में 19 अक्तूबर को यहां पहुंचे थे। वहीं, ब्लैक रेड स्टार्ट प्रजाति के पक्षियों को अभी तक देखा नहीं गया है। इन्होंने बीते वर्ष 12 अक्तूबर को दस्तक दी थी। यह 2022 में 5 अक्तूबर और 2021 में दो अक्तूबर को यहां पहुंचे थे। चीन से अभी ग्रेट कॉर्मोरेंट, नॉर्दन पिनटेल यूरोप और ग्रेलैग गूज आए हैं। ये प्रवासी पक्षी यमुना घाट पर नजर आने लगे हैं। इन विदेशी मेहमानों में साइबेरियन सिगल्स भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisbest online casino