जब तक बीजेपी रहेगी अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा : अमित शाह 

पलामू। झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाला गठबंधन देश में सबसे अधिक भ्रष्ट है और उसे सत्ता से हटाया ही जाना चाहिए। भ्रष्ट लोगों को उल्टा लटका देंगे। कांग्रेस ओबीसी आरक्षण के विरुद्ध है, उसने महाराष्ट्र में उलेमाओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया है। मैं यहां से राहुल गांधी को चेतावनी देना चाहता हूं। जब तक भारतीय जनता पार्टी है, इस देश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के पलामू की रैली में कही। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी आरक्षण की बात करती है। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। हम कभी भी किसी धर्म विशेष को आरक्षण नहीं दे सकते। महाराष्ट्र में उलेमाओं के एक समूह ने कांग्रेस को ज्ञापन दिया कि मुसलमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इसमें आपकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड की जनता से पूछने आया हूं कि अगर मुसलमानों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा तो किसका आरक्षण कम हो जायेगा? पिछड़े वर्ग, दलित और आदिवासियों का आरक्षण कम कर दिया जाएगा। मैं यहां से राहुल गांधी को चेतावनी देना चाहता हूं। राहुल बाबा, आपके मन में जो भी साजिश हो, जब तक भारतीय जनता पार्टी है, इस देश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा। 

कांग्रेस के सांसद के घर से 300 करोड़ से ज्यादा मिले
भाजपा नेता ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के सांसद के घर से 300 करोड़ से ज्यादा रुपये पकड़े गए। जिसे गिनने के लिए आईं मशीनें थक गईं। ये रुपया आपका है, झारखंड के युवाओं व गरीबों का है, जिसे ये कांग्रेसी खा गए। आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचार करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाल देंगे। अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद झारखंड के युवाओं की नौकरी घुसपैठिए नहीं खा पाएंगे। घुसपैठियों द्वारा आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जमीन हड़पने का काम भी हम कानून में बदलाव करके बंद करवाएंगे। रोटी, माटी और बेटी तीनों की सुरक्षा भाजपा करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş