न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हार के बाद BCCI की आपात बैठक 6 घंटे तक चली, कोच और रोहित से किए गए तीखे सवाल…..

भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत को 24 साल में पहली बार घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस हार से टीम इंडिया को जबरदस्त नुकसान हुआ और उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान भी गंवाना पड़ा। अब इस हार के बाद टीम इंडिया और BCCI में गहरा मंथन चल रहा है। 

BCCI ने एक मीटिंग की जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली 0-3 की करारी शिकस्त की विस्तृत समीक्षा की। इसमें मुंबई टेस्ट के लिए ‘रैंक टर्नर’ का चयन, जसप्रीत बुमराह को आराम देना और गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर चर्चा की गई। मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गंभीर के साथ BCCI सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे। गंभीर ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हुए।

हार के बाद 6 घंटे तक चली बैठक
इस मामले से जुड़े BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर PTI को बताया कि यह 6 घंटे की मैराथन मीटिंग थी जो इस तरह की हार के बाद तय थी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है और BCCI यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि टीम वापस पटरी पर लौट आए। साथ ही वह जानना चाहेगा कि ‘थिंक-टैंक’ (गंभीर-रोहित-अगरकर) इस बारे में क्या सोच रहे हैं।

बुमराह को आराम देने से नाखुश
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ ऐसे फैसले लिए गए जिन पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि BCCI के अधिकारी इस बात से नाखुश थे कि लगातार 2 मैच हारने के बाद भी जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में आराम दिया गया। इसके अलावा इन पिचों पर भारत के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद ‘रैंक टर्नर’ का विकल्प चुनना कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisbest online casino