शिक्षा पर 2 लाख लोन, शादी में 21 हजार भेंट, अब सर्व समाज के लिए सत्यनारायण सेवाश्रम

रायपुर

सेवा को समर्पित पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन का सम्मान करने के लिए शुक्रवार को नवा रायपुर में लोक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस भव्य समारोह में शिरकत करने देशभर से ब्राह्मण समाज की नामी हस्तियां रायपुर पहुंच रहीं हैं। गुरुवार को विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा भी इसी सिलसिले में रायपुर पहुंचे।

प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम के जरिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सेवा की इस मुहिम को रफ्तार देने की बात कही। ओझा ने बताया, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए हम 2 लाख का लोन देते हैं। पढ़ाई पूरी कर नौकरी पाने के बाद बच्चे किस्तों में पैसे लौटाते हैं। इसी तरह जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी पर 21 हजार रुपए शगुन के तौर पर देते हैं। खास बात ये है कि हमारी योजनाएं केवल ब्राह्मणों के लिए नहीं, सर्व समाज के लिए हैं।  अरूणाचल प्रदेश में अभी हम भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची भव्य मूर्ति भी बनवा रहे हैं। अब रायपुर के देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम के जरिए छत्तीसगढ़ में समाजसेवा का विस्तार करेंगे। यह सेवाश्रम पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है। जिस तरह उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में शिक्षा, रोजगार को बढ़ावा देने में समर्पित किया, यह सेवाश्रम भी उन्हीं के आदर्शों पर संचालित होगा। यहां हॉस्टल होगा, जिसमें सभी समाज के प्रतिभावान बच्चों को एडमिशन मिलेगा। इसके अलावा भी समाजसेवा से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstop