टी20 सीरीज का आगाज आज से, संजू सैमसन और युवा खिलाड़ियों के लिए है खास मौका

भारतीय क्रिकेट जब बदलाव के दौर से गुजर रहा है तब संजू सैमसन, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे दूसरी श्रेणी के स्टार खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध शुक्रवार से शुरू होने वाली चार टी-20 मैचों की सीरीज में अपनी चमक बिखरे कर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने उतरेंगे।

वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकाने को बेताब होगी। सैमसन को हाल में बांग्लादेश के विरुद्ध घरेलू टी-20 सीरीज में पारी की शुरुआत करने का अवसर मिला था और तीसरे टी-20 में उन्होंने 47 गेंद पर 111 रन की पारी खेल कर टीम प्रबंधन के निर्णय को सही साबित भी किया।

रोहित की जगह पर सैमसन की नजरें
रोहित शर्मा टी-20 प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं और ऐसे में सैमसन दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध सीरीज में कुछ अच्छी पारियां खेल कर इस प्रारूप में भारतीय शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। अभिषेक शर्मा के लिए भी यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि जिम्बाब्वे के विरुद्ध जुलाई में हरारे में आकर्षक शतक बनाने के बाद वह रन बनाने के लिए जूझते रहे हैं। उन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसी तरह की स्थिति तिलक वर्मा की है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ा था लेकिन इसके बाद वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने अब तक जो 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें उनके नाम पर केवल एक अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने अपना आखिरी मैच इस साल जनवरी में अफगानिस्तान के विरुद्ध खेला था। हैदराबाद का यह खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगा। वह अपनी ऑफ स्पिन का भी बेहतर इस्तेमाल करना चाहेंगे।

तेज गेंदबाजों पर नजरें
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए भी यह अच्छा मौका होगा। चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेकर प्रभावित किया था। चयनकर्ता इस बात पर भी बारीकी से नजर रखेंगे कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, आवेश खान, विशाक विजयकुमार और यश दयाल दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध कैसा प्रदर्शन करते हैं। अर्शदीप और आवेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव है जबकि विशाक और दयाल ने घरेलू क्रिकेट और आइपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है।

रमनदीप को मिलेगा मौका?
एक और खिलाड़ी रमनदीप सिंह है जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको रिटेन किया। रमनदीप में एक संपूर्ण क्रिकेटर नजर आता है। वह निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाज, मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बेहतरीन क्षेत्ररक्षक हैं। टीम के सीनियर खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल भी दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध सीरीज को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।

आसान नहीं है दक्षिण अफ्रीका
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम में अधिकतर वही खिलाड़ी हैं, जो टी-20 विश्व कप खेले थे। मार्कराम की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम को उसके घर में मात देना इतना आसान नहीं होगा। कप्तान एडन मार्करैम, ट्रिस्टन स्टब्स और हेनरिक क्लासेन को शांत रखने के लिए भारतीय गेंदबाजों को कुछ विशेष करना होगा। गेंदबाजी में गेराल्ड कोएट्जी, मार्को यानसेन और केशव महाराज पर निर्भर करेगी, जो घरेलू पिचों पर काफी प्रभावी सिद्ध होते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत : सूर्यकुमार (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप ¨सह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप ¨सह, विजयकुमार, 
आवेश खान, यश दयाल।

दक्षिण अफ्रीका : एडन मार्कराम (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवान फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनिरक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली एमपोंगवाना, नकाबा पीटर, रेयान रिकलटन, एंडिल सिमेलेन, लुथो सिंपाला, ट्रिस्टन स्टब्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstop