पीएम मोदी द्वारा दिए गए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ मंत्र को देश के राज्यों के पारंपरिक उत्सव साकार करते हैं 

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में छठ महापर्व पूजा उत्सव में सहभागी होते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का जो मंत्र दिया है, उसे विभिन्न राज्यों के पारंपरिक उत्सव साकार करते हैं। इस छठ पूजा का आयोजन छठ महापर्व समन्वय ट्रस्ट, हिन्दी भाषी महासंघ तथा माँ जानकी सेवा समिति के उपक्रम से किया गया। अहमदाबाद में बसे बिहार, झारखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के परिवार इस छठ पूजा उत्सव में उमंगलोल्लास से सहभागी हुए। भूपेन्द्र पटेल ने उत्सवों व पर्वों को भारतीय संस्कृति का विशिष्ट लक्षण बताते हुए कहा कि बिहार, झारखंड व अन्य राज्यों के परिवार व्यवसाय, धंधे, रोजगार या नौकरी के लिए देशभर में जहाँ बसे हैं, वहाँ ऐसे उत्सव मना कर वे अपनी संस्कृति को सदाकाल जीवंत रखते हैं। मुख्यमंत्री ने जोड़ा कि देश के अनेक राज्यों के लोगों ने गुजरात को अपनी कर्मभूमि बनाया है। ऐसे लोगों को उनके पारंपरिक पर्व मनाते समय अपने वतन (घर-गाँव-शहर-राज्य) जैसा वातावरण मुहैया कराने के लिए इस छठ पूजा जैसे महापर्व का आयोजन गुजरात में भी किया जाता है। उन्होंने इस बात पर आनंद व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री द्वारा रखे गए ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ ध्येय को सभी साथ मिल कर ऐसे उत्सव मनाते हुए साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि, उत्तरायण जैसे त्योहार जिस प्रकार गुजरात की विशिष्ट पहचान बने हैं, उसी प्रकार छठ पूजा उत्सव बिहार सहित उत्तर भारत के राज्यों की विशिष्ट पहचान बना है। भूपेंद्र पटेल ने अपेक्षा व्यक्त की कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी देशवासी साथ मिल कर ‘एक बन, नेक बन’ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दीं। इससे पहले छठ महापर्व आयोजन समिति के ट्रस्टी ललित कुमार झा ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत किया और छठ पूजा महोत्सव के महत्व का वर्णन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişnon gamstop casinos