सीएम सोरेन के प्रस्तावक का सिर कलम करने पर इनाम की घोषणा से मचा सियासी बवाल, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव में सीएम सोरेन के प्रस्तावक रहे 'मंडल मुर्मू' का सिर कलम करने वाले को एक युवक ने 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस मामले में पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

चंपई सोरेन ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

मंडल मुर्मू का सिर कलम करने पर इनाम की घोषणा करने वाले आरोपी का नाम साहू हांसदा है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने इसका स्क्रीनशॉट अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए झारखंड पुलिस, साहिबगंज पुलिस, सीईओ झारखंड और साहिबगंज उपायुक्त को टैग करते हुए संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मंडल मुर्मू के परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की है। साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने मंडल मुर्मू को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है। इस पोस्ट के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिदो कान्हू के वंशज हैं मंडल मुर्मू

मंडल मुर्मू झारखंड के वीर आंदोलनकारी और हूल विद्रोह के नायक सिदो कान्हू के वंशज हैं और तीन दिन पहले ही वे झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बरहेट विधानसभा क्षेत्र से सीएम सोरेन के प्रस्तावक बने

हाल ही में झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद साहिबगंज से रांची जाते समय पुलिस द्वारा रोके जाने पर काफी हंगामा हुआ था। भाजपा में शामिल होने से पहले मंडल मुर्मू ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मुख्यमंत्री हेमंत के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos