अमेरिका में ट्रंप की जीत से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, 1% से अधिक की मजबूती के साथ बंद

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 901.50 अंक उछलकर 80,378.13 पर जबकि निफ्टी 270.75 अंक बढ़कर 24,484.05 पर पहुंच गया।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत तय होने के बीच आईटी और फार्मा शेयरों में भारी लिवाली दिखी। बीएसई सेंसेक्स में दूसरे दिन भी तेजी जारी रही और यह 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत उछलकर 80,378.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,093.1 अंक या 1.37 प्रतिशत बढ़कर 80,569.73 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 24,484.05 पर बंद हुआ।

टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में चार फीसदी से ज्यादा की तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टूब्रो, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बड़ी बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। टाइटन, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक पिछड़ गए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद वैश्विक बाजारों में राहत भरी तेजी देखी गई। ट्रंप को मजबूत जनादेश मिलने से राजनीतिक अनिश्चितता कम हुई। इससे कर कटौती और सरकारी खर्च में वृद्धि की उम्मीदों के कारण जोखिम को लेकर मजबूत धारणा बनी है।"

घरेलू खरीद व्यापक आधार पर हुई, जिसमें आईटी क्षेत्र ने अमेरिका में आईटी खर्च में उछाल की उम्मीद से बढ़त हासिल की। नायर ने कहा, "आईटी की दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार अमेरिका में बीएफएसआई खर्च में सुधार हुआ है, जो भारतीय कंपनियों के लिए सकारात्मक है।"

वैश्विक बाजारों में दिखा सकारात्मक रुख, अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ हुए बंद
एशियाई बाजारों में, टोक्यो में तेजी रही, जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। यूरोपीय बाज़ार हरे निशान पर थे। मंगलवार को वॉल स्ट्रीट तेज़ी से ऊपर बंद हुआ। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत घटकर 74.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,569.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,030.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

सोमवार की तेज गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को बीएसई का सूचकांक 694.39 अंक या 0.88 प्रतिशत उछलकर 79,476.63 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,213.30 अंक पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoankara escortnorabahis