रणबीर कपूर-साई की फिल्म ‘रामायण’ का पहला पोस्टर जारी, दो भागों में इस साल होगी रिलीज

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की बनने की जानकारी जब से सामने आई है, तभी से प्रशंसक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। उनकी उत्सुकता का कारण हैं रणबीर कपूर। प्रशंसक रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं। आज फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रामायण का पहला पोस्टर जारी किया है, जिससे प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के लेकर निर्माताओं ने पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 के लिए दिवाली 2026 और दिवाली 2027 को लॉक कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ जारी किया गया है।, जैसा की सभी को पता है कि रामायण में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे और साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण को दो भागों में दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। प्राइम फोकस स्टूडियो के नमित मल्होत्रा ने रिलीज डेट की पुष्टि की है।

नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रामायण फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। साथ ही इसके एक लंबा नोट भी लिखा है। नमित ने लिखा, 'एक दशक से भी अधिक समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की नेक खोज शुरू की थी, जिसने 5000 वर्षों से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज, मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीम केवल एक ही उद्देश्य के साथ प्रयास कर रही हैं कि हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति – हमारे "रामायण" का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और दृश्य रूप से आश्चर्यजनक रूप से पेश करना। दुनिया भर के लोगों के लिए। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं…।  भाग 1 दिवाली 2026 और भाग 2 दिवाली 2027 को रिलीज होगी। हमारे पूरे रामायण परिवार की ओर से नमस्कार।'

नमित मल्होत्रा ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करके प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। पोस्टर में एक तीर दिखाया गया है, जो जादू से भरपूर है और सुनहरे रंग की चमक से ढका हुआ है। पोस्टर पर लिखा है, "नमित मल्होत्रा की रामायण" और साथ ही रिलीज की तारीख भी लिखी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal