छठ के दौरान धुंध का असर, 13 जिलों में जारी हुआ मौसम विभाग का बुलेटिन

पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ पर सात व आठ नवंबर को पटना सहित अन्य जिलों में सुबह के समय धुंध रहेगी। मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि, प्रदेश के 13 जिलों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा।

छठ को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने बुलेटिन जारी कर बताया है कि पूर्णिया, पूर्वी पश्चिम चंपारण, सारण, दरभंगा, सुपौल, अररिया, शिवहर, वैशाली, सीतामढ़ी, किशनगंज, सिवान व लखीसराय में सुबह हल्का कोहरा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के प्रभाव से पटना सहित शेष जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आठ व नौ नवंबर को उत्तरी भागों के कुछ जिलों में घने बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि

सोमवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस व 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि पटना सहित 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस व 19.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

चानन में छाया साल का पहला कोहरा, ठंड का हुआ एहसास 

लखीसराय के चानन प्रखंड क्षेत्र में इस साल का पहला कोहरा चार नवंबर सोमवार के अल सुबह से नौ बजे तक देखने को मिला। इस वजह से मौसम ठंडा हो गया। लोग इस कुहासे के बीच ठंडी-ठंडी हवा और शीतलहर का आनंद ले रहे थे। घने कोहरे से पेड़ पौधा नजर नहीं आ रहा था।

दौड़ती हुई ट्रेन काफी नजदीक आने पर नजर आ रही थी। घने कोहरे से पेड़ पौधा पहाड़ी इलाका की तरह नजर आ रहा था। दूर से तो पेड़ भी नजर नहीं आ रहा था।

100 मीटर के अंतराल में ही सब कुछ कोहरे में विलीन हो गया। सड़क पर चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि, नजदीक की ही गाड़ी नजर नहीं आ रही थीं।

बीते रविवार तक मौसम काफी गर्म था। लेकिन, इस कुहासे के अचानक आ जाने से मौसम में बदलाव हुआ और ठंड लगने लगी। ग्रामीण रंजीत सिंह, बिरजू महतो, कृष्णदेव यादव आदि ने बताया कि इस साल का पहला कुहासा है।

उन्होंने बताया कि शिमला की तरह ठंड हवा के साथ शीतलहर भी चल रही है, जिसकी वजह से काफी आनंद मिल रहा है। ठंड भरे इस कोहरे के बीच लोग घर से बाहर निकलकर इसका आनंद ले रहे हैं।

बताया कि कल तक काफी गर्म मौसम था। अचानक कोहारा आया है जिससे ठंड बढ़ रही है। मौसम में बदलाव किसानों के लिए फायदेमंद होगा।

कोहरे से किसान को फायदा

कोहरा छाने से खेत की मिट्टी में नमी बढ़ जाती है। इस वजह से बीज का अंकुरण भी आसानी से धरती से बाहर निकल जाता है। इसलिए किसान इस तरह के मौसम को लेकर काफी खुश हैं।
बताया कि किसान आलू लगा रहे हैं, फिर गेहूं की बोआई कर रहे हैं। सब्जी भी लगा रहे हैं, तो ऐसे में किसान चाहते हैं कि ठंड गिरे और कोहरा अच्छा जाए, ताकि फसल अच्छी हो।
किसानों ने कहा की इस कुहासा से किसानों को अधिक फायदा है। जिस खेत की मिट्टी में नमी नहीं है और नमी आ जाएगी तो उन्हें पानी नहीं डालना पड़ेगा। इसको लेकर किसान काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoankara escortnorabahisonline casino