दिवाली के जश्न में नोएडा के लोगों ने शराब पी-पीकर उड़ा दिए 25 करोड़

नोएडा: उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर जिला अक्सर चर्चा में रहता है। चाहे वो सोसाइटीज की समस्या को लेकर हो या विकास की रफ्तार को लेकर हो या फिर त्योहारों पर बिक्री को लेकर। दिवाली का त्योहार बीत गया है। इस बीच, दिवाली के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले में शराब की बिक्री को लेकर जानकारी सामने आई है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल यहां शराब की बिक्री में 25 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। यानी दिवाली के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले के लोग शराब के नशे में भी खूब झूमे हैं।

25 करोड़ की शराब गटक गए

दिवाली के जश्न के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले में लोग 25 करोड़ रुपये की शराब गटक गए, जो पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पूरे अक्टूबर माह में जिले के लोगों ने 250 करोड़ रुपये शराब पर खर्च किए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 204 करोड़ रुपये था।

पिछले साल कितनी हुई थी बिक्री?

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली पर 29 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर के बीच 25 करोड़ रुपये की अंग्रेजी, देसी शराब और बियर की बिक्री हुई है, जबकि पिछले वर्ष दीपावली की अवधि में 18 करोड़ रुपये की शराब बिक्री थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर में 204 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जबकि इस वर्ष 250 करोड़ रुपये की बिकी है। श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शराब की करीब 564 दुकानें हैं, जिनमें विदेशी शराब, देसी शराब, मॉडल दुकान और बीयर की दुकान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos