हैरान करने वाली घटना: कैरम खेलने से रोकने पर 9 साल की बच्ची ने लगाई फांसी

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां स्मृति नगर के ग्राम खम्हरिया में एक 9 साल की बच्ची ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मासूम बच्‍ची अपने भाई-बहनों के साथ घर में कैरम खेल रही थी, तभी खेल के दौरान भाई-बहन ने कुछ हेरफेर किया तो उनके बीच कुछ बहस हो गई। बच्‍ची ने खेल में अपनी आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद उसके भाई-बहनों ने उसे खेल से बाहर कर दिया।

मां बाप ने शिकायत को किया नजरअंदाज

मासूम बच्‍ची ने जब इस मामले की शिकायत अपने माता-पिता से की, तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस अनदेखी से नाराज होकर बच्‍ची ने घर के एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिवार के अन्य सदस्य उसे फंदे पर लटका हुआ देखकर घबरा गए, तो तुरंत उसे उतारकर श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

11 भाई बहन

पुलिस ने बताया कि ग्राम खम्हरिया निवासी सेवक राम निषाद की छोटी बेटी पिया नेताम (9) ने शनिवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेवक राम निषाद के 12 बच्चे हैं। जिसमें पिया और एक अन्य बेटी जुड़वा हैं और सबसे छोटे हैं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पिया अपने भाई बहनों के साथ घर पर कैरम खेल रही थी।

खेल के दौरान ही भाई बहनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। पिया ने घर में जाकर अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी। उसके माता पिता ने भी कोई ध्यान नहीं दिया तो वो घर के कमरे में गई और वहां पर जाकर फांसी लगा ली। परिवार वालों ने उसे फंदे पर झूलता देखा तो फौरन नीचे उतारा और श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobetseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos