इंडिगो की बिजनेस क्लास में एंट्री, स्ट्रेच के साथ मिलेगी नई सुविधाएं

भारत की किफायती विमानन कंपनी- इंडिगो एयरलाइंस भी अब बिजनेस-क्लास सर्विस देने वाली है। इसने अपने नए बिजनेस क्लास विमान के अंदरूनी हिस्से की झलक दिखाई है, जिसे इंडिगो स्ट्रेच नाम दिया गया है। इंडिगो ने इस नए प्रोडक्ट का एलान अगस्त में किया था, अपनी 18वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर।

अब इंडिगो से सफर करने वाले यात्री बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों को जोड़ने वाली फ्लाइट के लिए बिजनेस क्लास की सीटें बुक कर सकेंगे। इससे इंडिगो अब टाटा समूह के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा की कतार में आ गई है, जो फिलहाल में देश में बिजनेस-क्लास सेवाएं प्रदान करने वाली बड़ी एयरलाइन हैं।

हालांकि, इंडिगो का कहना है कि उसका अफोर्डेबल सेगमेंट पर फोकस बरकरार रहेगा। बिजनेस क्लास पेश करने का मकसद सिर्फ यात्रियों को ज्यादा विकल्प देना है। एयरलाइन ने दिल्ली-मुंबई मार्ग के लिए 18,018 रुपये के शुरुआती किराए पर अपनी बिजनेस क्लास सेवा शुरू की। इसके लिए बुकिंग अगस्त में ही शुरू हो गई थी। इंडिगो स्ट्रेच अगले साल के अंत तक सभी 12 रूट को कवर करना चाहती है।

इंडिगो स्ट्रेच में क्या खास है?

इंडिगो स्ट्रेच यात्रियों को बेहतरीन ट्रैवल एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। इसमें 2 सीटों वाली विशाल संरचना में व्यवस्थित कूप-शैली की सीटिंग है। प्रत्येक सीट में 38 इंच की पिच और 21.3 इंच की चौड़ाई है, जिससे यात्रियों को आराम के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।

– इंडिगो स्ट्रेच सीट के हेडसेट को छह-तरफ एडजस्ट किया जा सकता है।
– इसमें अधिक आराम के लिए 5 इंच तक झुकने वाली कुर्सी भी है।
– थ्री-पिन यूनिवर्सल पावर आउटलेट और 60-वाट यूएसबी टाइप-सी पावर सप्लाई भी है।

लजीज खाने का भी मिलेगा अनुभव

इंडिगो ने अपने यात्रियों को लजीज खाने का अनुभव देने के लिए ओबेरॉय कैटरिंग सर्विसेज के साथ साझेदारी की है। यह बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए विशेष रूप से तैयार स्वस्थ भोजन के विकल्प उपलब्ध कराएगा। यात्रियों को मुफ्त शाकाहारी फूड बॉक्स और अलग-अलग पेय पदार्थ चुनने का विकल्प भी मिलेगा।

इंडिगो स्ट्रेच यात्रियों को कई कॉम्प्लिमेंट्री सर्विसेज भी मिलेंगी। जैसे कि उन्हें कोई सुविधा शुल्क नहीं देना होगा। वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एडवांस सीट सेलेक्शन कर सकते हैं। उन्हें चेक-इन प्रायोरिटी और बोर्डिंग प्रीविलेज भी मिलेगा।

इंडिगो स्ट्रेच के लिए विशेष केबिन डिजाइन

इंडिगो स्ट्रेच केबिन में 12 सीटें होंगी, जो आरामदायक 2-2 लेआउट में व्यवस्थित होंगी। वहीं, मानक 6E केबिन में 208 सीटों की व्यवस्था बनी रहेगी, जिसमें विमान के मध्य भाग में XL सीटिंग विकल्प भी शामिल है।

इंडिगो 2027 तक एयरबस A350-900 विमानों का संचालन शुरू कर सकती है। इसका मकसद घरेलू मार्गों पर अधिक आराम चाहने वाले यात्रियों को लुभाना है। फिलहाल 34 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन सहित 400 से अधिक मार्गों पर सेवा प्रदान करने वाली इंडिगो अपनी वैश्विक उपस्थिति का और विस्तार करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopankara escort