चुनाव से पहले झामुमो को बड़ा झटका, हेमंत के करीबी नेता ने थामा BJP का हाथ

देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान सत्ताधारी झामुमो गठबंधन और प्रतिपक्ष भाजपा के बीच मानसिक बढ़त हासिल करने के लिए शह-मात का खेल चल रहा है। इस क्रम में एक-दूसरे के नेताओं को दल-बदल कराने का अभियान जोरों पर है। टिकट न मिलने से नाराज नेता हर दिन दल-बदल कर रहे हैं।

इस खेल में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री व झामुमो प्रत्याशी हेमंत साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू को प्रस्तावक बनाया था। मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हो गए हैं।

रविवार की रात मंडल मुर्मू भाजपा में हुए शामिल

रविवार की रात देवघर में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

मंडल का भाजपा में झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा, झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने स्वागत किया।

शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहना कर मंडल मुर्मू का स्वागत किया। इस मौके पर मंडल मुर्मू ने कहा कि वे सिदो-कान्हू के छठे वंशज हैं। भाजपा की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इसलिए भाजपा में शामिल हुए मुर्मू

बरहेट विधानसभा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावक बनने के बाद वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। इस कारण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।
मौके पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल मुर्मू के साथ मिलकर संथाल परगना में काम करेंगे। उनके सहयोग से संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठ को कैसे खत्म करना है, इसपर रणनीति बनाई जाएगी।

दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

लातेहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोती लाला नाथ शाहदेव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और (जेएलकेएम) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात मंत्री बैद्यनाथ राम के आवास पर झामुमो का दामन थामा।

मौके पर मंत्री ने हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार सभी नागरिकों को सम्मान दे रही है। मइयां सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया है। वहीं, बिजली बिल माफी से पुरुषों का बोझ भी कम हुआ है। केसीसी लोन में भी राहत प्रदान कर किसानों की मदद की है।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस राजनीति को समझ चुकी है और इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş