सावधान! आज झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया…

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, माहे और कराईकल में बदरा जमकर बरसने वाले हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया जा चुका है।

आईएमडी की ओर से कहा गया, ‘3 नवंबर से 7 नवंबर तक पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

3 नवंबर से 4 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में हल्की से मध्यम बरसात होगी। साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।’

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, 5 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो रविवार को आसमान साफ ​​रहने और धुंध होने का अनुमान है।

तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आज सुबह में नई दिल्ली में स्मॉग की परत देखी गई। CPCB के अनुसार दिल्ली का AQI बहुत खराब श्रेणी में है।

नवंबर में भी मौसम गर्म रहने का अनुमान

बता दें कि भारत में इस साल अक्टूबर का महीना साल 1901 के बाद से सबसे अधिक गर्म रहा है। औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।

कार्यालय ने आगामी सर्दी के बारे में कोई संकेत नहीं देते हुए नवंबर में भी मौसम गर्म रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने गर्म मौसम के लिए पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव प्रणालियों के कारण पूर्वा हवाओं को जिम्मेदार बताया।

अक्टूबर में औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1901 के बाद से सबसे गर्म तापमान है, जबकि सामान्य तापमान 25.69 डिग्री सेल्सियस होता है।

The post सावधान! आज झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal1xbet