कल्पना सोरेन का भाजपा पर हमला, खूंटी जिले का विकास सिर्फ कागजों पर हुआ, किए ये बड़े वादे

झारखंड: झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को खूंटी जिले का दौरा किया। यहां पहुंचने के बाद वे मुरहू स्थित जीईएल चर्च और सीएनआई चर्च गईं और आम लोगों खासकर महिलाओं से मुलाकात की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। यहां श्रीमती सोरेन ने कहा कि खूंटी का विकास सिर्फ कागजों पर हुआ है। महिला सशक्तीकरण के नाम पर यहां धरातल पर कुछ नहीं हुआ है। चुनाव के बाद उन्होंने हेमंत सोरेन के अगले कार्यकाल में खूंटी में एक बड़ा अस्पताल बनाने का आश्वासन दिया। श्रीमती सोरेन ने कहा कि खूंटी जिले के लोगों की ऊर्जा और समर्पण निश्चित रूप से यहां विकास के नए रास्ते खोलेगा। आज भी खूंटी विधानसभा क्षेत्र की हमारी बहनों का आर्थिक और सामाजिक विकास उस गति से नहीं हो रहा है, जिस गति से होना चाहिए। दशकों से भाजपा ने खूंटी को सिर्फ कागजों पर ही विकसित दिखाया है। विकास और सामाजिक उत्थान के दावे सिर्फ पन्नों तक सीमित हैं। इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा के स्थानीय विधायक और पूर्व सांसद जिम्मेदार हैं।

अमरेश्वर धाम का समुचित विकास किया जाएगा

कल्पना सोरेन ने खूंटी के अमरेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की। यहां कल्पना ने कहा कि महागठबंधन सरकार के अगले कार्यकाल में इस पवित्र धाम का समुचित विकास किया जाएगा, ताकि अमरेश्वर धाम की अद्भुत महिमा पूरे देश में गूंजे। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर इसे नई पहचान मिले।

अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेंगे

कल्पना सोरेन ने खूंटी में कौशल विकास केंद्र का दौरा किया और यहां के छात्रों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतरीन कौशल विकास केंद्र की जरूरत साफ तौर पर दिखाई दे रही है। मुझे बताया गया कि भाजपा विधायक और भाजपा सांसद जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, उनसे कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया। हमारी सरकार बनते ही 2025 के अंत से पहले खूंटी में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbet109casibom.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobetseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinosjojobet