मप्र में अब बढ़ेगी हल्की ठंड

भोपाल। अभी मौसम प्रणालियां कमजोर स्थिति में हैं। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में वर्षा की संभावना नहीं है। संभावना है कि अब हवाओं का रुख उत्तरी हो जाएगा। इसकी वजह से रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट होगी। इसी के साथ हल्की ठंड का आगाज हो जाएगा। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में है।

मौसमी प्रणालियां कमजोर, वर्षा की उम्मीद कम
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला का कहना है कि ये दोनों मौसम प्रणालियां काफी कमजोर स्थिति में हैं। इस वजह से प्रदेश में मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। वर्षा होने की भी उम्मीद कम है। वर्तमान में निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जबकि ऊपर के स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने की संभावना है, जिसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी हो जाएगा। दो दिन बाद रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। इससे प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahis