स्पेन में बाढ़ से 205 की मौत, बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा 

मेड्रिड । मूसलाधार बारिश की वजह से पूर्वी स्पेन में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की तादात बढ़कर 205 हो गई है। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। ये तबाही पिछले पांच दशकों में यूरोप की सबसे खराब आपदा बन सकती है। मंत्री एंजेल विक्टर टोरेस ने बताया कि स्पेन के पूर्वी क्षेत्र वालेंसिया और आसपास के प्रांत अल्बासेटे और कुएनका प्रांतों में भारी बारिश हुई है, अब तक कुल 205 लोग मारे गए हैं। इसमें दर्जनों नाम और जुड़ सकते हैं। दर्जनों लोग लापता हैं। वेलेंसिया इलाके के कुछ हिस्सों में आठ घंटों में एक साल के बराबर बारिश हुई थी, आधुनिक स्पेन के इतिहास में बाढ़ संबंधी सबसे खराब आपदा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ह्युमन ड्राइवन क्लाइमेट चेंज मौसम की घटनाओं को और ज्यादा विनाशकारी बना रहा है। साल 2021 में जर्मनी में आई भारी बाढ़ से करीब 185 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 1970 में रोमानिया में 209 लोगों की जान गई थी। 1967 में पुर्तगाल में बाढ़ से करीब 500 लोगों की मौत हुई थी। मेयर मारिया जोस कैटला ने मीडिया को बताया कि रेस्क्यू टीम ने वालेंसिया शहर के बाहरी इलाके में एक गैराज में फंसे एक स्थानीय पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों के शव बरामद किए थे। ला टोरे के पास ही एक 45 साल की महिला भी अपने घर में मृत पाई गई थी। टॉयलेट पेपर और पानी जैसी जरूरी चीजों का स्टॉक करने के लिए हजारों लोग बैग और शॉपिंग ट्रॉलियों को धकेलते हुए ला टोरे से वालेंसिया शहर में देखे गए। वह तुरिया नदी पर बने पैदल यात्री पुल को पार करते दिखाई दिए थे।  विपक्षी नेता मैड्रिड में केंद्र सरकार पर लोगों को चेतावनी देने और रेक्स्यू टीम को धीमी गति से भेजने और धीरे काम करने का आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि नागरिक सुरक्षा उपायों की जिम्मेदारी क्षेत्रीय अधिकारियों की थी।  एक स्थानीय सुपरमार्केट की मैनेजर लौरा विलास्कुसा ने कहा, अगर लोगों को समय पर चेतावनी दी गई होती तो वे नहीं मरते। वहीं पास के शहर पैपोर्टा के मेयर मारिबेल अल्बालाट ने कहा कि लोगों को बाढ़ के संभावित खतरे के बारे में चेतावनी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनके शहर में 62 लोगों की मौत हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş