मुख्यमंत्री ने किया 11.43 करोड़ से निर्मित बहुद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण

 उज्जैन ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। खिलाड़ियों की डाइट, प्रशिक्षण, शिक्षा और खेलों में विश्व-स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। खेलों से जीवन में परस्पर विश्वास, आत्म-विश्वास और पुरुषार्थ जागृत होता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर भगवान श्री महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में 11.43 करोड़ रुपए की लागत से नव-निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, मलखंब आदि खेलों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश में जब भी मलखंब खेल की बात आती है, उज्जैन का नाम सबसे पहले आता है। उज्जैन में मलखंब और जिम्नास्टिक अकादमी भी संचालित की जा रही है। इस खेल परिसर से मालवा क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपने खेल कौशल का पूर्ण उपयोग कर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार में भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में लगातार पदक जीते हैं। राज्य के हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर भी पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, जिससे प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी और ध्यानचंद स्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही उज्जैन में एस्ट्रो-टर्फ युक्त स्टेडियम की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षीरसागर स्टेडियम को भी शीघ्र ही बहुउद्देशीय परिसर बनाया जाएगा और विक्रम विश्वविद्यालय के मैदान पर शीघ्र ही विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल परिसर का भ्रमण कर मलखंब एरिना में मलखंब खेल का प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने नव-निर्मित खेल परिसर के शूटिंग एरिना में शूटिंग का आनंद लिया और टेबल टेनिस खिलाड़ी अनुज मिश्रा के साथ टेबल टेनिस भी खेला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोकार्पित राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर लगभग 18 एकड़ भूमि में निर्मित है। इस खेल परिसर का निर्माण 11.43 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। नव-निर्मित खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक के साथ बहुउद्देशीय खेल परिसर भी है, जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, मलखंब एरिना, शूटिंग, फुटबॉल मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्लेयर्स लॉबी और अत्याधुनिक जिम की स्थापना की गई है। इसमें खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, विधायक सतीश मालवीय, सत्यनारायण जाटिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestop