मप्र स्थापना दिवस: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- प्रदेश को समृद्ध और गौरवशाली बनाने के लिए काम कर रही है सरकार

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लालपरेड मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दीपोत्सव का पर्व चल रहा है और इसके साथ ही प्रदेश का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने के साथ ही प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की आठ करोड़ जनता ईश्वर के समान है और राज्य सरकार चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने प्रदेश के पौराणिक स्थलों का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने चित्रकूट में 11 वर्ष बिताए और भगवान कृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा प्राप्त की, जिससे यह धरा धन्य हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की सीमाओं को सुरक्षित रख रहे हैं और भारत को प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने विंध्य, सतपुड़ा, मालवा और निमाड़ की विशिष्ट पहचान का भी जिक्र किया और कहा कि ये क्षेत्र मध्य प्रदेश को देश और दुनिया में अलग पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं।

इस धरती पर बहती है धर्म और आध्यात्म की त्रिवेणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतपुड़ा की इस धरती पर धर्म और आध्यात्म की त्रिवेणी बहती है, जिसके कारण मध्य प्रदेश अपनी अलग पहचान बनाता है। मालवा की लोक कलाएं, जनजातियां और गौरवशाली इतिहास हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। हमारे प्रदेश के लोग राजा विक्रमादित्य के साहस और राजा भोज की ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिचित हैं। भगवान श्री राम ने अपने वनवास के 11 वर्ष यहीं बिताए, जो हमारे इतिहास में गौरव का एक और अध्याय जोड़ता है। आज चित्रकूट धाम पूरी दुनिया को आकर्षित करता है। गुप्त गोदावरी से मंदाकिनी तक बहने वाली इन धाराओं की हर लहर हमारे इतिहास के गौरव की कहानी कहती है।

सीएम ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अपने आप में अनगिनत विशेषताएं समेटे हुए है। यह प्रदेश न केवल देश का 'खाद्य भंडार' है, बल्कि सोयाबीन उत्पादन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बिजली उत्पादन में अग्रणी होने के साथ-साथ यहां बाघों की मौजूदगी भी हमारा गौरव है। अब हमें 'चीता प्रदेश' का नया सम्मान मिला है। इंदौर लगातार 7 वर्षों से देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है, तथा भोपाल को सबसे स्वच्छ राजधानी का दर्जा मिला है। हमें 7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार भी मिल चुका है, जो कृषि में हमारी उत्कृष्टता का प्रमाण है।

सेना के बैण्ड ने मधुर धुनें बजाईं

समारोह में मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय खेल मलखंभ का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सेना द्वारा लगाए गए टैंकों तथा अन्य सैन्य एवं युद्ध उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सेना के बैण्ड ने मधुर धुनें बजाईं, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कथक नृत्य तथा अन्य लोकनृत्यों के माध्यम से गणेश वंदना की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetankara escortjojobetjojobet girişRoyal Reels