दिवाली से पहले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों समेत 19 गिरफ्तार

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग ऑपरेशन में 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में तीन पर इनाम घोषित था। इन्हें जिले के भेज्जी और जगरगुंडा थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार तीनों नक्सली इनामी हैं, जिनमें कमांडर बारसे हड़मा, कमांडर बारसे नागेश और हेमला जीतू शामिल हैं। इन तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

खुफिया सूचना के आधार पर ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि 27 अक्टूबर को भेज्जी थाना क्षेत्र के गोमपाड़ और भंडारपदर गांव के बीच जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। बाद में पुलिस ने भंडारपदर गांव के जंगलों की घेराबंदी कर पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों पर इस साल फरवरी में इलेक्ट्रीशियन पोडियाम जोगा की हत्या और सितंबर में पुलिस मुखबिर होने के आरोप में गांव के ओयामी पांडू की हत्या में शामिल होने का आरोप है। इनमें से तीन नक्सलियों पर 2022 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का भी आरोप है।

जगरगुंडा से 14 गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान में जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 27 अक्टूबर को संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों ने बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों से पूछताछ में पता चला कि वे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए मार्ग पर बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे थे।

बुधवार को पुलिस ने सभी नक्सलियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahis