पति करना चाहता था सेक्स, पत्नी ने मना किया तो चाकू घोंप दिया…फिर घर में लगा दी आग

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। वह अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी ने मना कर दिया। वह शराब के नशे में भी था। वह गुस्से में आकर रसोई से चाकू ले आया। उसने अपनी पत्नी पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जब उसकी बेटी बीच-बचाव करने आई तो उसने उसे भी पीटा। मां-बेटी को घायल अवस्था में छोड़कर उसने घर में आग लगा दी। वह खुद मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए आए। उन्होंने मां-बेटी को घर से बाहर निकाला। आग बुझाई। साथ ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, राजेश कुशवाह शनिवार रात शराब के नशे में घर आया। वह पूरी तरह नशे में था। रात काफी हो चुकी थी। राजेश ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन उसकी पत्नी ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद राजेश ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया। राजेश इस बात से इतना परेशान हो गया कि वह किचन से चाकू ले आया। उसने चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की

मां की चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रही बेटी भी जाग गई। वह मां को बचाने आई। लेकिन राजेश ने बेटी पर भी हमला कर दिया। उसने उसे इतना पीटा कि उसका जबड़ा तक टूट गया। मां-बेटी घायल हालत में वहीं पड़ी रहीं। राजेश वहां से निकल गया। उसने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। मां-बेटी की चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए।

आग बुझाई

सबसे पहले मां-बेटी को घर से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। घर में लगी आग को बाकी लोगों ने बुझाया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। घायल मां-बेटी के बयान लिए गए। पुलिस ने आरोपी राजेश की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा- आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş