धनतेरस समृद्धि एवं स्वास्थ्य का है संगम : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली से मध्यप्रदेश को 3 नर्सिंग मेडिकल और 5 नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के नीमच, मंदसौर और सिवनी के मेडिकल कॉलेज वर्चुअली लोकार्पण एवं शिवपुरी, राजगढ़, रतलाम, धार और खण्डवा के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों का का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर के 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ एम्स भोपाल के कौटिल्य भवन प्रशासकीय खण्ड का वर्चुअली लोकार्पण भी किया। धनवंतरि जयंति पर मंदसौर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 512 नवुनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सकों को वर्चुअली नियुक्ति-पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले में 167 करोड़ रूपये के 11 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदसौर और नीमच में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण होने से इस दिवाली को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की धनतेरस समृद्धि और स्वास्थ्य का संगम है। यह भारत की संस्कृति और जीवन के दर्शन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद के प्रति बढ़ते आकर्षण और भारत की प्राचीन धरोहर के प्रतीक दुनिया की रूचि का प्रमाण है कि आज 150 से अधिक देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशक में देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरूआत देखी है। जिसने आयुर्वेद के ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़ा गया है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान इस अध्याय का केन्द्र बिन्दु रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है क्योकि एक राष्ट्र की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य से संबद्ध होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल, बीमारी का शीघ्र पता लगाना, जनता को नि:शुल्क और सस्ती दवाईयाँ उपलब्ध कराना, छोटे-छोटे शहरों में डॉक्टरों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवाओं के तकनीकी विस्तार पर सरकार निंरतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में स्वास्थ्य संबंधी किये गये लोकार्पण और भूमि-पूजन में इनकी झलक स्पष्ट दिखाई देती है। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को समग्र स्वास्थ्य के रूप में देख रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने सही मायने में आज दिवाली मनाई है। प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने 3 मेडिकल कॉलेज, पाँच नर्सिंग कॉलेज के साथ इंदौर में 100 बिस्तरीय अस्पताल और भोपाल के प्रशासनिक खण्ड का लोकार्पण कर महत्वपूर्ण सौगात दी है। आम व्यक्ति के जीवन को आसान बनाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा निरंतर देश और प्रदेशवासियों को मार्गदर्शन के साथ सौगात निरंतर मिलती रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिये सरकार दृढ़ संकल्पित होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में निरंतर मेडिकल कॉलेज की संख्या में वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब का जीवन बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विकास हो रहा है। सरकार गरीब व्यक्ति को भी त्वरित समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पीएमएयर एम्बुलेंस योजना प्रारंभ की है। इसका लाभ नियमित रूप से जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि अब आयुर्वेद चिकित्सक 65 वर्ष तक शासकीय सेवा दे पाएंगे। अभी तक सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज के माध्यम से देश में एक अलग पहचान बनाई है। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य दोनों के मिलाकर एक विभाग बना दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 12 नये मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।मंदसौर, सीतामऊ, सुवासरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में वित्तीय वर्ष की दूसरी किश्त में मिलें 1642 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में वर्तमान वित्तीय वर्ष की द्वितीय किश्त की 1624 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसमें मन्दसौर जिले के 2 लाख 991 किसानों को 40 करोड़ 19 लाख 82 हजार रूपये मिले है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्थानीय कृषकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन्दसौर के किसान गोपाल राठौर एवं शंभू सिंह को मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधि का चेक वितरित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर, नीमच जिले औषधि की खेती के लिये जाने जाते है। आगामी समय में मंदसौर-नीमच में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराई जाएगी। इससे क्षेत्र में यहां की आवश्यकताओं के अनुरूप उद्योगों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा। साथ ही औषधि, उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में "मन से मंदसौर" वेबसाइट लांन्च की। इस वेबसाइट से मंदसौर जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जुड़कर आवश्यक सहायता प्राप्‍त कर सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से भेंट कर उन्हें पटाखे वितरित किये। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाईन वर्कर से मिलकर उपहार भेंट किये। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को वाईट कोर्ट भी पहनायें।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक एवं किसान बन्धु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahis