दीया जलाएं पटाखे नहीं प्रतिबंध का करें पालन: गोपाल राय

नई दिल्ली । पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, साथ ही प्रदूषण कम करने में सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान, जागरूकता अभियान रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ मोबाइल एंटी स्मोग गन से पानी के छिड़काव जैसे अभियान चल रहे हैं लेकिन जनभागीदारी भी जरूरी है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिवाली पर प्रदूषण को रोकने के लिए नया अभियान शुरू किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ‘दीया जलाओ, पटाखे नहीं’ कैंपेन को शुरू किया। उन्होंने इस बाबत बाबरपुर बस टर्मिनल पर दीए जलाए। यहीं से अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदूषण तभी कम होगा, जब जनभागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने लोगों को दीए के साथ दिवाली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘दीए जलाओ, पटाखे नहीं’ अभियान का मकसद पटाखे जलाने से लोगों को रोकना है। गोपाल राय ने कहा कि दिवाली के अवसर पर पटाखे जलाने से दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है। यह प्रदूषण बहुत ही घातक होता है। इसीलिए पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की डिलीवरी सहित) और पटाखे जलाने पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली में “दीए जलाओ,पटाखे नहीं “अभियान शुरू किया गया है। जिंदगी बचाते हुए त्योहार मनाना जरूरी है। दीयों के साथ दिवाली मनाएंगे तो दिल्ली को प्रदूषण से बचाएंगे। हम दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहते हैं कि पटाखे नहीं, दीये जलाएं। इस मुहिम में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन पर्यावरण मित्र सहित सभी दिल्लीवासियों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरेक को अपनी अपनी जवाबदेही समझनी चाहिए। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि विंटर में राजधानी के प्रदूषण को कम करने के लिए आप सरकार ने 25 सितंबर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। संबंधित विभागों ने इसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए काम शुरू कर दिया है। ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया गया है, पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा- दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal