AIIMS के डॉक्टर ने मांगा 50 करोड़ का दहेज, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा; लोग कर रहे हैं कड़ी आलोचना…

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

इस पोस्ट में किए गए दावे के मुताबिक एम्स के एक डॉक्टर ने अपनी शादी के लिए दहेज में 50 करोड़ रुपए की मांग की।

यह पैसे जुटाने के लिए लड़की वाले अपनी पूरी कमाई दांव पर लगाने के लिए तैयार हो गए। दिलचस्प बात यह है कि लड़की खुद भी डॉक्टर है।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब टिप्पणियां हो रही हैं। लोग डॉक्टर की समझदारी पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक पूछ लिया कि आखिर इतने पैसे लेकर वह डॉक्टर करेगा क्या?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की गई है। इसमें डॉक्टर फीनिक्स नाम के ट्विटर हैंडल वाली महिला यूजर ने दावा किया है कि उसकी सहेली से एम्स का एक टॉप रैकिंग यूरोलॉजिस्ट दहेज में 50 करोड़ रुपए मांगा गया।

पोस्ट के मुताबिक जिस लड़की से उसकी शादी की बात चली वह हैदराबाद में लिवर ट्रांसप्लांट एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर लड़के की इस मांग से लड़की बुरी तरह से टूट गई। उसका परिवार यह भारी-भरकम रकम जुटाने के लिए तमाम इंतजाम में लगा रहा।

लड़का और लड़की दोनों तेलुगु परिवार से हैं। लड़की के परिवार वालों का तर्क है कि तेलुगु समुदाय में दहेज अनिवार्य है। पोस्ट करने वाली महिला ने लिखा है कि आखिर इतनी पढ़ाई-लिखाई, मेरिट और रैंक का क्या फायदा जब दहेज ही लेना है।

एक्स पर यह पोस्ट 28 अक्टूबर को दिन में सुबह पौने 11 बजे के करीब की गई है। इस पोस्ट को एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। दहेज की 50 करोड़ की मांग पूरी करने के लिए लड़की के माता-पिता ने रिटायरमेंट के पैसों को दांव पर लगाने का फैसला कर लिया था।

इनका तर्क है कि शादी तेलुगू समुदाय में हो रही है तो दहेज देना होगा। जबकि इस फैसले से उनका भविष्य तो असुरक्षित होगा ही, साथ ही आगे उनकी छोटी बेटी के लिए भी मुश्किल होगी।

इस पोस्ट पर तमाम कमेंट्स आए हैं। इनमें लोगों ने पढ़े-लिखे लोगों द्वारा दहेज प्रथा को बढ़ावा देने पर आलोचना की है।

पोस्ट पर कमेंट करने वालों ने दहेज मांगने वाले डॉक्टर को जमकर लानतें भेजी हैं। लोगों ने उसे लालची भी बताया है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा है कि इस मामले में लड़की और उसके माता-पिता को स्टैंड लेने की जरूरत है।

इनका तर्क है कि लड़की खुद पढ़ी-लिखी है और नौकरी कर रही है। वह अपनी जिंदगी बहुत अच्छे से बिता सकती है और खुद की पहचान बना सकती है।

एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शर्मनाक है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतने बेशरम ढंग से पैसे कैसे मांग लेते हैं।

The post AIIMS के डॉक्टर ने मांगा 50 करोड़ का दहेज, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा; लोग कर रहे हैं कड़ी आलोचना… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort