कैबिनेट की बैठक शुरू, धान के समर्थन मूल्य पर होगी चर्चा, 14 नवंबर से शुरू होगी खरीदी

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 12 बजे सचिवालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक शुरू हो गई है। इसमें 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के समर्थन मूल्य पर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि राज्य के किसान संगठनों ने इस बार धान खरीदी के लिए धान का समर्थन मूल्य 3,217 रुपए करने की मांग की है।

पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 3,100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद धान की खरीदी भी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की गई। इस बार धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख टन रखा गया है। धान खरीदी का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए या 3,217 रुपए प्रति क्विंटल होगा। इस पर अभी फैसला होना बाकी है। कैबिनेट की बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।

इस बार नवा रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार संशोधित औद्योगिक नीति, आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति लागू करेगी। साथ ही अमृत काल 2047 का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopankara escortwettigo