भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, बरहेट सीट से इस नेता को मिला मौका

झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा गया है। हेम्ब्रम ने 2019 में आजसू पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 2,573 वोट मिले थे। भाजपा ने टुंडी सीट से विकास महतो की उम्मीदवारी की भी घोषणा की। आपको बता दें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन माल्टो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था।

इस चुनाव में आजसू पार्टी की ओर से हेम्ब्रम चौथे स्थान पर रहे थे। सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने बरहेट सीट बरकरार रखी। इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन बरहेट से हेमलाल मुर्मू के खिलाफ मैदान में थे। इस चुनाव में मुर्मू को हार का सामना करना पड़ा था।

पहली सूची में इन नेताओं को मिला टिकट

हाल ही में भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस सूची के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व झामुमो नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है। भाजपा ने बोरियो विधानसभा सीट से पूर्व झामुमो नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है। बिरंची नारायण को बोकारो विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और बीजेपी नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। दूसरी उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा हैं, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर ईस्ट से टिकट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort