महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने दूसरी सूची जारी की, 20 कैंडिडेट के नाम घोषित किए

मुंंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की दूसरी में पार्टी ने 20 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने वरली (वर्ली) सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को उतारा है। पार्टी ने कांग्रेस से शिवसेना में लौट संजय निरुपम को दिंडोशी सीट से टिकट दिया है। शिवसेना ने पहली सूची में 45 नाम घोषित किए थे। शिंदे की शिवसेना ने कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को विधानसभा चुनावों में उतार दिया है।
एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने दूसरी सूची में मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। इनमें अंधेरी पूर्व से मूरजी कांजी पटेल, कल्याण पश्चिम सीट से विश्वनाथ आत्माराम भोईर के साथ बोईसर से विलास सुकुर तारे का नाम शामिल है। संजय निरुपम को सूची में नाम चौंकाने वाला है। पहले वह कांग्रेस की टिकट पर सांसद रह चुके हैं। वह मुंबई में उत्तर भारतीय नेताओं में बड़ा चेहरा हैं। वे कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में जाने के बाद पूरी तरह से सक्रिय बने हुए हैं। शिवसेना को निरुपम की उम्मीदवारी से उत्तर भारतीय वोटों को साधने में सफलता मिलेगी।

दूसरी सूची के विधानसभा क्षेत्र और नाम इस प्रकार है –

  1. अक्कलकुआ-अम्श्य फलजी पदवी
  2. बालापुर-बलिराम भगवान शिरास्कर
  3. रिसोड- भावना पुंडलिकराव गवली
  4. हदगांव-संभाराव उर्फ बाबूराव कदम कोहलीकर
  5. नांदेड़ दक्षिण-आनंद शंकर तिडके पाटिल (बोंडारकर)
  6. परभणी-आनंद शेषराव भरोसे
  7. पालघर-राजेंद्र बेदया गांव
  8. बोईसर (आज)-विलास सुकुर तारे
  9. भिवंडी ग्रामीण (आज)-शांताराम तुकाराम मोरे
  10. भिवंडी पूर्व-संतोष मंजवाया शेट्टी
  11. कल्याण पश्चिम-विश्वनाथ आत्माराम भोईर
  12. अंबरनाथ (अजा)-डॉ. बालाजी प्रह्लाद किनिकर
  13. विक्रोली-श्रीमती सुवर्णा सहदेव करंजे
  14. दिंडोशी-संजय बृजकिशोरलाल निरुपम
  15. अंधेरी पूर्व-मूरजी कांजी पटेल
  16. चेंबूर-तुकाराम रामकृष्ण काटे
  17. वर्ली-मिलिंद मुरली देवड़ा
  18. पुरंदर-विजय सोपानराव शिवतारे
  19. कुदाल-नीलेश नारायण राणे
  20. कोल्हापुर उत्तर-राजेश विनायक क्षीरसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet