साइक्लोन की वजह से देश के कई क्षेत्रों में ‎गिरने लगा पारा

नई दिल्ली। साइक्लोन दाना का प्रभाव अब काफी कम हो चुका है, लेकिन इसके चलते ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में अभी भी कुछ प्रभाव महसूस किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस साइक्लोन के कारण इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है, जबकि दिल्ली में भी ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। साइक्लोन दाना ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य तटीय क्षेत्रों में मूसलधार बारिश लाई, लेकिन जानमाल का नुकसान सीमित रहा। झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में तूफान का प्रभाव देखा गया। दिल्ली की बात करें तो यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था, जो 400 के पार चला गया था। हालांकि, शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ, जहां एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। अगले दो से तीन दिनों में एक्यूआई में सुधार की संभावना है, लेकिन दीपावली के बाद वायु गुणवत्ता में फिर से गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में तापमान सामान्य बना हुआ है, सुबह के समय सिहरन महसूस की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी तट, विशेषकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन झारखंड और बिहार में बारिश की संभावना नहीं है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो औसत से लगभग तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने देशभर में बारिश का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन आईएमडी के अनुसार, केरल, दक्षिणी तामिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को ओडिशा के बालासोर में 240 मिलीमीटर, पश्चिम बंगाल के 24 परागना में 170 मिमी और झारखंड के पाकुड़ जिले में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort