अगस्त में ईएसआई योजना में 20.74 लाख नए कर्मचारी शामिल हुए

नई ‎दिल्ली । केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बताया कि अगस्त, 2024 में ईएसआई योजना के तहत करीब 20.74 लाख नए श्रमिक जोड़े गए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नए पंजीकरण में 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के लगभग 9.89 लाख युवा कर्मचारी शामिल हैं। पेरोल आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि ईएसआई योजना में नामांकित महिला सदस्यों की कुल संख्या 4.14 लाख थी। आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2024 के महीने में लगभग 28,917 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वर्ष दर वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि अगस्त 2023 की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 6.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा वर्ष दर वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले वर्ष अगस्त की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 6.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा अगस्त, 2024 के महीने में कुल 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत किया गया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş