दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अस्पताल में भर्ती, RML अस्पताल में चल रहा उपचार

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिसा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उन्होंने गुरुवार (24 अक्टूबर) को दिल्ली सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ यमुना के पानी में डुबकी लगाई थी. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा यमुना के पानी में डुबकी लगाने की तस्वीरें भी सामने आई थी. बताया जा रहा है कि उसके बाद से वीरेंद्र सचदेवा को सांस लेने में दिक्कत और शरीर में खुजली की लगातार शिकायत कर रहे थे. शनिवार को तबीयत ज्यादा खबरा होने पर उन्हें आरएमएल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

बीजेपी ने AAP पर लगाया यमुना सफाई घोटाले का आरोप
बीजेपी ने वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत खराब होने के बाद आम आदमी पार्टी पर घोटाले का आरोप लगाया। दिल्ली बीजेपी ने एक्स पर लिखा- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज दिल्ली सरकार के 8500 करोड़ रुपए के यमुना सफाई घोटाले को उजागर करते हुए यमुना मईया में डुबकी लगाई और दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की। दोपहर बाद से वीरेन्द्र सचदेवा को त्वचा में लाल रैशिस, खुजली और सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। वह अभी RML Hospital गए, जहां उन्हें डाक्टरों ने जांच कर तीन दिन के लिए दवा दी है।

छठ पूजा से पहले यमुना की हालत पर बीजेपी ने उठाए सवाल
बता दें कि यमुना में पॉल्यूशन के चलते अक्सर झाग बन जाते हैं। जिसकी कई तस्वीरें भी वायरल होती हैं। बर्फनुमा सफेद चादर की तस्वीरें अक्सर छठ पूजा के दौरान भी चर्चा में बनी रहती हैं। त्योहार से पहले मैली होती जा रही यमुना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यमुना का कोई भी घाट स्वच्छ नहीं है। यमुना की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। आप नेताओं के पास यमुनाजी तक आने का वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हम तो उनके लिए रेड कार्पेट बिछाकर भी इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनमें सच का सामना करने की ताकत नहीं है। केजरीवाल बताएं कि छठ पर्व में माता-बहनें कहां पूजा करेंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahis