छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का प्रभाव, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

रायपुर। चक्रवाती तूफान "दाना" का असर ओडिशा के तटीय इलाकों पर व्यापक रूप से दिखा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके प्रभाव की तीव्रता काफी कम रही। तूफान के प्रभाव से प्रदेश में हवा की गति बढ़कर 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से हल्की ठंड का अहसास हुआ, लेकिन व्यापक असर नहीं देखा गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। फिलहाल, तूफान "दाना" उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर पड़ गया है और उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर एक गहरे अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित हो गया है। इस समय हवा की अधिकतम गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में अच्छी बारिश की संभावना

ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में इस तूफान के कारण रात के समय अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि हवा की गति भी यहां 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रविवार से हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आकर यह 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम बदलने से तापमान में गिरावट

तूफान "दाना" के प्रभाव के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव दिखने लगा है, जिससे हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

रायपुर में बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। तूफान "दाना" के गुजर जाने के बाद अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino