काली दीपावली मनाएंगे प्रदेश के कर्मचारी

भोपाल। सात प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान, दैनिक वेतन भोगी का नियमितीकारण एवं श्रमिकों की वेतन वृद्धि की मांग मंजूर न होने के कारण कर्मचारियों में असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है इसलिए कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि दीपावली पर्व कर्मचारी काली दीपावली के रूप में मनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि प्रदेश सरकार के 10 माह के कार्यकाल में सरकार ने ना तो कर्मचारियों से संवाद किया है ना ही कर्मचारियों की मांगों को मंजूर किया है। महंगाई भत्ता 10 माह से लंबित है। केंद्र सरकार ने दोबारा तीन प्रतिशत की वृद्धि कर दी, लेकिन मप्र सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ते आदेश जारी नहीं कर रही है। अब महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत लंबित हो गया है। स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ न्यायालय आदेश के बाद  भी नहीं दिया जा रहा है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की वजह कम कर दिया गया है। लेकिन सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। इसलिए दीपावली का त्योहार प्रदेश के कर्मचारियों के लिए काला त्यौहार साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetgrandpashabetggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet