महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया

नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव में  उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। वहीं झारखंड के भी 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। वहीं एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के दो बेटों को टिकट दिया है। इनमें बड़े बेटे अमित देशमुख को लातूर शहरी सीट से, जबकि छोटे बेटे धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण सीट से उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस ने साकोली से प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को उम्मीदवार बनाया है। वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार को ब्रम्हपुरी सीट से, जबकि बालासाहेब थोरात को संगमनेर सीट से टिकट दिया है। वहीं धारावी से वर्षा गायकवाड की बहन ज्योति गायकवाड को टिकट मिला है। वहीं तिवसा से यशोमति ठाकुर चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस का शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार से अभी 85-85-85 सीटों पर गठबंधन हुआ है। शेष बची सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

यहां देखिए झारखंड के कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 

झारखंड में कांग्रेस का झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत सीपीआई जैसे दलों के साथ गठबंधन हुआ है। बाला साहेब थोराट के बेटे विजय थोराट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मंत्री असलम शेख मलाड वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने 20 नवंबर को चुनाव कराने का ऐलान किया है।
वर्षा गायकवाड़ की बहन डॉक्टर ज्योति गायकवाड़ को धारावी से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पूर्व मंत्री नसीम खान को चांदीवली से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहां उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के दिलीप लांडे से चुनौती मिलेगी।

48 उम्मीदवारों की पहली सूची

  1. कलकुवा – केसी पडवी
  2. शहादा – राजेंद्र कुमार कृष्णराव गावित
  3. नंदुरबार – किरण दामोदर तड़वी
  4. नवापुर – श्रीकृष्ण कुमार सुरूप सिंह नाइक
  5. सकरी – एसटी प्रवीणबापू चौरे
  6. धुले ग्रामीण – कुणाल रोहिदास पाटिल
  7. रावेर – धनंजय शिरीष चौधरी
  8. मलकापुर – राजेश पंडितराव एकाडे
  9. चिखली – राहुल सिद्धिविनायक बोंद्रे
  10. रिसोड – अमित सुभाषराव जनक
  11. धामनगांव रेलवे – प्रो वीरेंद्र वाल्मीकराव जगताप
  12. अमरावती – डॉ सुनील देशमुख
  13. टेओसा – यशोमति चंद्रकांत ठाकुर
  14. अचलपुर – अनिरुद्ध बबलूभाऊ सुभानराव देशमुख
  15. देवली – रंजीत प्रताप कांबले
  16. नागपुर दक्षिण पश्चिम – प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे
  17. नागपुर सेंट्रल – बंटी बाबा शेलके
  18. नागपुर पश्चिम – विकास पी ठाकरे
  19. नागपुर उत्तर – एससी डॉ नितिन काशीनाथ राऊत
  20. साकोली – नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले
  21. गोंदिया – गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल
  22. राजुरा – सुभाष रामचन्द्रराव धोटे
  23. ब्रह्मपुरी – विजय नामदेवराव वडेट्टीवार
  24. चिमूर – सतीश मनोहरराव वारजुकर
  25. हडगांव – माधवराव निवृत्तराव पवार पाटिल
  26. भोकर – तिरूपति राव बाबू कदम कोंडेकर
  27. नायगांव – मीनल निरंजन पाटिल (खटगांवकर)
  28. पाथरी – सुरेश अंबादास वरपुडकर
  29. फुलंबरी – विलास केशवराव औताडे
  30. मीरा भायंदर – सैयद मुजफ्फर हुसैन
  31. मलाड पश्चिम – असलम आर शेख
  32. चांदीवली – मोहम्मद आरिफ नसीम खान
  33. धारावी – डॉ ज्योति एकनाथ गायकवाड़
  34. मुंबादेवी – अमीन अमीराली पटेल
  35. पुरंदर – संजय चंद्रकांत जगताप
  36. भोर – संग्राम अनंतराव थोपटे
  37. कस्बा पेठ – रवींद्र हेमराज धांगेकर
  38. संगमनेर – विजय बालासाहेब थोराट
  39. शिरडी – प्रभावती जे घोगरे
  40. लातूर – ग्रामीण धीरज विलासराव देशमुख
  41. लातूर शहर – अमित विलासराव देशमुख
  42. अक्कलकोट – सिद्धराम सतलिंगप्पा म्हात्रे
  43. कराड दक्षिण – पृथ्वीराज चव्हाण
  44. कोल्हापुर दक्षिण – रुतुराज संजय पाटिल
  45. करवीर – राहुल पांडुरंग पाटिल
  46. हातकणंगले – राजू जयंतराव आवले
  47. पलुस-काडेगांव – डॉ विश्वजीत पतंगराव कदम
  48. जाट – विक्रम सिंह बालासाहेब सावंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escortjojobet