बुधनी में पटेल ने भरा नामांकन, पटवारी बोले- 3000 देने का वादा करने वालों ने महिलाओं को धोखा दिया

बुधनी ।  बुधनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने गुरुवार को  अपना नामांकन दाखिल किया। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधनी में नामांकन रैली के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन रैली में शामिल हुई बुधनी की जनता का जोश बता है कि बदलाव आ रहा है। बुधनी की जनता उपचुनाव में संदेश देगी कि महिला की आबरू और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे, किसानों पर अत्याचार और उनकी दुर्दशा पर लगाम लगे, युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे, दलितों-आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे।

भाजपा के अत्याचारों पर रोक लगाने का समय 

उन्होंने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल को जिताकर भाजपा की नीतियों का जवाब देगी। महिला अपराध, किसानों पर अन्याय और दलित-आदिवासी अत्याचारों पर रोक लगाने का समय आ गया है। पटवारी ने कहा कि 2023 में किसानों के धान और गेहूं के 3100 और 2700 रुपये समर्थन मूल्य देने का वादा करके सरकार में आई भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया। महिलाओं को 3000 देने का वादा करने वाले भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया। 

भाजपा पर साधा निशाना 

जीतू पटवारी ने कहा कि बुधनी की जनता ने पहले शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन अब वे मुख्यमंत्री नहीं रहे। भाजपा ने केवल झूठे वादे किए और जनता को ठगा। किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ धोखा किया गया है। पटवारी ने कहा कि बुधनी की धरती पहले कांग्रेस की थी और अब फिर से कांग्रेस की होगी। भाजपा ने 20 साल तक यहां की जनता को गुमराह किया। अब समय आ गया है कि बुधनी की जनता कांग्रेस को चुने और भाजपा के झूठ और अहंकार का जवाब दे। 

भाजपा पर झूठे वादों का आरोप

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और भाजपा ने बुधनी की जनता को केवल झूठ परोसा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलित और आदिवासी वर्गों के साथ अन्याय हुआ है और भाजपा की नीतियों ने प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि बुधनी का उपचुनाव एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। प्रदेश के किसान, महिलाएं और बच्चे सभी भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। जनसभा में अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी जनता से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल को विजयी बनाने की अपील की। बता दें, बुधनी में कांग्रेस के राजकुमार पटेल का मुकाबला भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव से है। राजकुमार पटेल बुधनी से विधायक रह चुके है। वह किरार समाज से आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş