क्या दिल्ली में फिर गहराएगा जल संकट सीएम आतिशी बोलीं प्रभावित हुए वॉटर प्लांट

नई दिल्ली । यमुना में जहरीले झाग की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बीच दिल्ली में जल संकट की आशंकाएं गहराती मालूम पड़ रही हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को एकबार फिर जलापूर्ति के मसले पर चिंताजनक हालात के संकेत दिए। सीएम आतिशी ने कहा कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा उच्च स्तर पर पहुंचने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि नदी में अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम तक पहुंच गया है।

इससे वजीराबाद संयंत्र में पानी का ट्रीटमेंट करना असंभव हो गया है। सोनिया विहार और भागीरथी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी इसी तरह प्रभावित हैं। आतिशी ने वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया और संवाददाताओं को हालात की जानकारी दी। आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा पॉलूशन को दिल्ली के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। सनद रहे इसी साल जून के महीने में दिल्ली को जल संकट का सामना करना पड़ा था।

हीटवेव और भीषण गर्मी के कारण हालात इतने विकट हो गए थे कि टैंकर भी पानी की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। तब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा पर युमना में कम पानी छोड़े जाने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे को लेकर जमकर आरोप प्रत्यारोप देखे गए थे। अब एकबार फिर यमुना में बढ़े प्रदूषण को लेकर सियासत गर्म है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş