शिवसेना के 45 उम्मीदवारों की सूची जारी, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सूची में शामिल उम्मीदवारों की जानकारी दी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है। जिसके लिए राजनीतिक दलों की व्यस्तता चरम पर है। इस बीच शिवसेना ने मंगलवार को 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सीएम एकनाथ शिंदे एक बार फिर चौथी जीत दर्ज करने के लिए कोपरी पचपाखड़ी से अपनी दावेदारी पेश करेंगे, जबकि पार्टी ने पैठण से विलास संदीपन भुमरे को मैदान में उतारा है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सूची में शामिल उम्मीदवारों की जानकारी दी। सूची में पार्टी ने मालेगांव, चांदीवली, बुलढाणा जैसी चर्चित विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 23 नवंबर को मतगणना होनी है।

देश की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा में राजनीतिक समीकरण

इस बार महाराष्ट्र में राजनीतिक मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि करीब 25 महीने पहले जून 2022 में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी थी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अलग होने के बाद पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को फिलहाल 202 विधायकों का समर्थन हासिल है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पास 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटी पार्टियों का भी समर्थन हासिल है।

महाराष्ट्र में विपक्षी खेमा कितना मजबूत है

इसके अलावा विपक्षी खेमे (महा विकास अघाड़ी-एमवीए) के पास कुल 71 विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस 37 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के पास 16 विधायक हैं। वरिष्ठ राजनेता शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के पास 12 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के पास दो विधायक हैं, सीपीआईएम और पीडब्ल्यूपीआई के पास एक-एक विधायक हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दो विधायक भी विपक्षी खेमे में हैं। 15 विधानसभा सीटें खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort