एकता कपूर के विवादों का सिलसिला: ‘गंदी बात’ से पहले भी मच चुका था बवाल

टीवी क्वीन एकता कपूर का विवादों से काफी गहरा नाता है। आए दिन वह अपने टीवी और वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले कंटेंट को लेकर मुसीबत मोल लेती हैं। इस वक्त वह ऑल्ट बालाजी पर अपनी एडल्ट वेब सीरीज 'गंदी बात' को लेकर बहुत ही गंदी तरह से फंसी हैं। मुंबई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

ऐसा माना जा रहा है कि नाबालिग एक्टर्स के साथ एडल्ट सीरीज बनाने को लेकर मुंबई पुलिस ने ये कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में एकता और उनकी मां शोभा कपूर से पूछताछ चल रही है। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब एकता कपूर ने अपनी किसी एडल्ट सीरीज को लेकर विवादों में फंसी है, इससे पहले साल 2022 में बिहार की एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया था। चलिए एक नजर डालते हैं एकता कपूर के पुराने विवादों पर: 

 

क्या आपको याद है ट्रिपल एक्स-अनसेंसर्ड सीरीज?

एकता कपूर के स्टेटमेंट जितने बोल्ड हैं, उससे कई ज्यादा बोल्ड उनका कंटेंट है। 'गंदी बात' के अलावा साल 2018 में ऑल्ट बालाजी पर एक और टीवी सीरीज आई थी, जिसका टाइटल था ट्रिपल एक्स-अनसेंसर्ड। इस एडल्ट सीरीज के दूसरे सीजन में एक एपिसोड में महिला और फौजी के बीच एक आपत्तिजनक सीन दर्शाया गया था।

इस सीन की वजह से एकता कपूर पर फौजियों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। इस मामले में 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने सीजीएम कोर्ट में ये कहते हुए मामला दर्ज करवाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' में आर्मी ऑफिसर की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं।

एकता कपूर के ये भी हैं बड़े विवाद

पॉक्सो से फौजियों की भावनाएं आहत करने के मामले में फंसने से पहले एकता कपूर पर कास्टिंग काउच का आरोप भी लग चुका है। कुछ मेल मॉडल्स ने निर्माता पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था।

इसके अलावा वह उस वक्त भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने सरोगेसी की मदद से अपने बेटे रवि कपूर का स्वागत किया था। अपने अजीबो-गरीब फैशन को लेकर और बढ़ते हुए वजन को लेकर भी एकता कपूर खूब विवादों में रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino