मौसम विभाग की चेतावनी: IMD ने बताया है कि चक्रवात ‘दाना’ के चलते झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। इसका असर बंगाल और झारखंड के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कारण 24 अक्बूटर को चक्रवाती तूफान दाना बनने जा रहा है।

इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी दबाव बनने से उत्पन्न चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर से 40 से 50 किलोमीटर की गति से बढ़ रहा है। झारखंड में प्रवेश करते ही इसकी अधिकतम गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।

मौमस विज्ञानी ने बताया कि 23 अक्टूबर को रांची सहित गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में वर्षा की संभावना है। इन जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

24 अक्टूबर को राज्य के चार जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। चक्रवात का असर सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में देखने को मिलेगा। 25 अक्टूबर को रांची सहित खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में वर्षा होगी।

बढ़ेगी ठंड, गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

चक्रवात के कारण ठंड भी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। ठंड का असर रांची समेत पूरे राज्यभर में देखने को मिलेगा। ठंड आगे भी बरकरार रहेगा।

23 को झारखंड में आने छाने लगेंगे बादल

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि दाना चक्रवात का असर झारखंड में 23 अक्टूबर की शाम से दिखाई पड़ने लगेगा। राज्य के पूर्वी हिस्से के राज्यों में 23 अक्टूबर की शाम से बादल छाने लगेंगे। जिससे पूर्वी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मध्य राज्यों के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

क्या कहते अधिकारी

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। जिसका असर पूरे राज्य में देखने को मिल सकता है। रांची में 25 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज गर्जन और व्रजपात हो सकती है। इस दौरान राज्यवासियों से अपील है कि वह सूखे पेड़ से दूर रहे। किसान खेतों से दूर रहे। जानवारों को पेड़ के नीचें ना बांधे रखें।- अभिषेक आनंद, मौसम विज्ञानी

त्योहारों पर नहीं पड़ेगा मौसम का असर, 27 को मिलेगी राहत

झारखंड वासियों को दाना चक्रवात से 27 अक्टूबर के बाद राहत मिलेगी। झारखंड के दक्षिण -पश्चिम भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सराईकेला-खारसवां में 26 को भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश बताई जा रही है।

वहीं, 27 अक्टूबर को राज्यभर में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। खराब मौसम का असर त्योहारों पर नहीं पड़ेगा। लोग 29 अक्टूबर को धनतेरस पर जमकर खरीदारी कर सकेंगे।

सोमवार को गोड्डा रहा सबसे गर्म, रांची सबसे ठंड

मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सोमवार को राज्य के सबसे गर्म जिला गोड्डा रहा। गोड्डा में अधिकतम तापामन 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया और रांची में सबसे कम 28.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, न्यूनतम तापमान सबसे कम रांची में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड और सबसे अधिक न्यूनतम तापमान गोड्डा का 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş