झामुमो ने झारखंड चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की नई सूची जारी की

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को अपने स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की। इसमें नए नाम जोड़े गए हैं। इसमें भाजपा को छोड़कर झामुमो में शामिल हुए नेताओं को भी शामिल किया गया है। हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

झामुमो के स्टार प्रचारकों की सूची 

स्टार प्रचारकों की सूची में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, बसंत सोरेन, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, विनोद पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश ठाकुर, कल्पना मुर्मू सोरेन, लुइस मरांडी, मोहन कर्मकार, अभिषेक कुमार पिंटू, जोबा मांझी, विजय हांसदा, महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ गगराई, हफिजुल हसन, बेबी महतो, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, राजू गिरी, हेमलाल मुर्मू, मनोज कुमार पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, कुणाल षाडंगी, लक्ष्मण टुडू, उमाकांत रजक प्रमुख हैं।

पूर्व मंत्री चुन्ना सिंह हुए झामुमो में हुए शामिल

पूर्व मंत्री चुन्ना सिंह मंगलवार को झामुमो में शामिल हुए। वे सारठ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका दल में स्वागत किया।

झारखंड में मंगलवार को 32 उम्मीदवारों ने किए नामांकन

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की सीटों पर चल रही नामांकन प्रक्रिया जारी है। इन सीटों पर मंगलवार को कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अबतक कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को बताया कि अबतक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 12 मामले दर्ज हुए हैं। उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सर्वाधिक आठ मामले गढ़वा जिले में दर्ज हुए हैं। वहीं, एक-एक मामले रांची, सरायकेला खारसावां, धनबाद और सिमडेगा जिले में दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुनावी गतिविधि को प्रभावित करनेवाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। राज्य में कुल 290 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 12.50 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किए गए हैं। सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस ने की है।

हेमंत सोरेन आज घाटशिला और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को घाटशिला और चाईबासा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली चुनावी सभा घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में होगी। इसके बाद वे चाईबासा में बस स्टैंड के समीप जनसभा में भाग लेंगे। इसके बाद उनका देवघर होते हुए साहिबगंज जाने का कार्यक्रम है। वे साहिबगंज के पतना स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

कल्पना सोरेन गिरिडीह के दौरे पर

गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार को गिरिडीह के बेंगावाद में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनका रात्रि विश्राम गिरिडीह में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş