मां ने सौतेले पिता से बेटी का बलात्कार करवाया, गर्भवती होने पर गर्भपात की गोली खिलाई…दो गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी ही बेटी का उसके सौतेले पिता से रेप कराया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 18 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी पिता के साथ अपराध में शामिल लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की बड़ी बहन के साथ-साथ दो अन्य लोगों पर लड़की की जबरन शादी कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सौतेले पिता की बहन ने लड़की की दो मर्दो से शादी कराई और उसने उनसे पैसे भी लिए थे. इस केस को लेकर लड़की की मेडिकल जांच की जा रही है। 

गर्भवती होने पर खिला दी गर्भपात की गोलियां

पुलिस को दिए गए अपने बयान में, लड़की ने कहा कि उसकी मां उसे आरोपी से शादी करने के बाद 2022 में मुंबई ले आई। सौतेले पिता ने कथित तौर पर अक्टूबर 2022 में उनके घर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसने बार-बार उसके साथ बलात्कार किया और जब उसे पता चला कि लड़की गर्भवती है, तो उसने उसे गर्भपात की गोलिया भी लड़की को दी. लड़की अपने भाई-बहन के साथ उत्तर प्रदेश में रहती है। 

दो मर्दों से कराई गई शादी

लड़की ने पुलिस को बताया कि जैसे ही गर्भपात के बारे में उसके सौतेले पिता की 65 वर्षीय बड़ी बहन को पता चलो तो वह उसे दिल्ली ले आई। इसके बाद सौतेले पिता की बहन ने लड़की की दो लोगों से शादी कराई. एक की उम्र 55 वर्ष तो दूसरे की 25 वर्ष थी. शिकायत में कहा गया है कि जब लड़की कुछ समय के लिए उनके साथ रही तो उन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

मुंबई पहुंचने पर सौतेले पिता ने फिर किया रेप

लड़की के दो पतियों को भी पता था कि वह नाबालिग है, इसके बावजूद उन्होंने उससे शादी की और उसका बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कुछ हफ्ते पहले, मां अपनी बेटी को फिर से मुंबई ले आई, जहां उसके सौतेले पिता ने फिर से उसके साथ बलात्कार किया। जब वह वापस यूपी गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए एक रिश्तेदार जोड़े की मदद ली. फिर उसने 19 अक्टूबर को हमसे संपर्क किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobetseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos