चक्रवाती तूफान से मची हलचल, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और 23 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटे तटों पर पहुंच जाएगा जिससे दोनों राज्यों में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी है। बुधवार से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है और धीरे-धीरे बढ़कर 100-110 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की संभावना है। आईएमडी ने भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 24 अक्टूबर को ओडिशा के पुरी, खुर्दा, गंजम और जगतसिंहपुर जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी की संभावना है। 

 

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बंगाल के पेट्रापोल में 450 करोड़ रुपए के आधुनिक यात्री टर्मिनल का उद्घाटन 23 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाना था, जिसे चक्रवात दाना के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे को भी स्थगित कर दिया गय है। मुर्मू का अपने प्रवास के दौरान बंगरीपोसी, उपरबेड़ा, रायरंगपुर, पुरी और भुवनेश्वर जाने का कार्यक्रम था।

 

ओडिशा सरकार ने पर्यटकों से भी 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवात के तट से टकराने से पहले तटीय तीर्थ नगर पुरी छोड़ने का आग्रह किया है। ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना वाले क्षेत्रों से 100 फीसदी लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को चक्रवात आश्रय स्थलों में भोजन, पीने का पानी और दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने का भी निर्देश दिया। माझी ने लोगों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं क्योंकि राज्य सरकार स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

आईएमडी ने केंद्रपाड़ा, कटक, नयागढ़, कंधमाल और गजपति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भद्रक, बालासोर, जाजपुर, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, कालाहांडी, रायगढ़ा, कोरापुट, मल्कानगिरी, मयूरभंज और क्योंझर में अलग-अलग स्थानों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने के साथ आंधी का येलो अलर्ट (सावधान रहें) भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipalonline casino Deutschland