Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। यह सिलसिला साल 2017 से जारी है। सरकार ने तेल कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से प्राइस तय करने की छूट दे रखी है। हालांकि, मार्च 2024 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

तेल कंपनियों ने 22 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) यानी आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर होता है। ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवानी चाहिए। आइए इंटरनेशल मार्केट में ब्रेंट क्रूड और आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या भाव है।

कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। यह 0.32 फीसदी घटकर 74.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, पिछले पांच दिन में 1.52 फीसदी सस्ता हुआ है। बीते 6 महीने का आंकड़ा देखें, तो क्रूड ऑयल की कीमतों में 15 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले एक महीने से भूराजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख देखने को मिल रहा था।

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 22 October 2024)

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

हर शहर में अलग क्यों है कीमत

पेट्रोल-डीजल अभी जीएसटी (GST) के दायरे में नहीं हैं। इन पर राज्य सरकारें वैट (VAT) लगाती हैं। वैट की दरें हर शहर में अलग होती है। इसी वजह से सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि पेट्रोल डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो इन फ्यूल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş