झारखंड में सीट बंटवारे के बाद बढ़ी सियासी हलचल, JDU ने बिहार विधानसभा की 125 सीटों पर चुनाव लड़ने की की तैयारी

 झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के बाद जदयू ने बड़ा संदेश दिया है। दरअसल, भाजपा ने झारखंड में जदयू को महज दो सीटें दी हैं। पार्टी की तरफ से 11 सीटों की मांग थी। इसको लेकर पार्टी के भीतर असंतोष भी देखा गया है।

इस बीच, मुजफ्फरपुर में जिला जदयू की बैठक में मिशन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति बनी। इस दौरान पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर लड़ने की मांग की। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

इसमें 16 उपाध्यक्ष, 42 महासचिव तथा 42 सचिवों के नाम घोषित हुआ। जिला प्रवक्ता डा. श्याम कल्याण, जिला सह प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह एवं रामलाला ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा व जिला मीडिया प्रभारी अनीश कुमार बनाए गए।

सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संगठन प्रभारी परमहंस ने कहा कि इस बार विधानसभा में 225 तो नारा है उसमें 125 हमारा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के लिए 225 का लक्ष्य तभी संभव है जब मुजफ्फरपुर की 11 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत हो। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सिर्फ काम किया है। उसकी चर्चा हर जगह पर करनी है। 2025 हो या 2030 फिर से मुख्यमंत्री नीतीश का नारा लगाया गया।

इनकी रही भागीदारी

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने की। महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर मो.जमाल, मनोज किसान, शैलेश कुमार शैलू, अमर सिंह, रंजन कुमार, रामेश्वर सहनी, उत्तम पांडेय, रमेश कुमार ओझा, मनोज सिंह, मृत्युंजय सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, श्रवण झा, हरिवंश नारायण सिंह, सविता शाही, प्रभात किरण, जानकी श्रीवास्तव, चंदन पांडेय आदि शामिल रहे।

जदयू जिलाध्यक्ष का विरोध तेज, एक खेमे ने नेतृत्व परिवर्तन की उठाई मांग

दूसरी ओर, जनता दल यू अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2025 के चुनाव में वर्तमान जिलाध्यक्ष का नेतृत्व मंजूर नहीं। संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है।

जिला नेतृत्व से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को विधान पार्षद दिनेश सिंह व पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा का भी साथ मिला। विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता सुबोध कुमार सिंह तथा संचालन इरफान दिलकश ने किया।

जदयू नेताओं की बैठक में उपस्थित विधान पार्षद दिनेश सिंह बाएं से चौथे, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा दाएं से तीसरे एवं अन्य नेतागण।  सौ. पार्टी

25 अक्टूबर को संगठन पर मंथन बैठक करने की घोषणा की गई। इसके लिए वरीय पार्टी नेता नरेंद्र पटेल को संयोजक बनाया गया है। संयोजक ने बताया कि शनिवार की बैठक जदयू के पुराने व नए कार्यकर्ताओं की थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी लाइन के विपरीत यहां पर काम हुआ।

पंचायत से लेकर जिले तक कहीं पर संगठन नहीं दिख रहा। विधानसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर एनडीए की जीत हो, इसके लिए बड़ी बैठक होगी। उसके बाद एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह व पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा के साथ पार्टी के पांच प्रमुख कार्यकर्ता पटना जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetankara escortjojobetjojobet girişRoyal Reels