करवा चौथ 2024: सोनम ने मेहंदी में लिखा पति और बेटे का नाम, परिणीति चोपड़ा के ससुराल में भी शुरू हुई तैयारी

 Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए खास होता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद व्रत खोलती हैं। आम महिलाओं की तरह ही बॉलीवुड एक्ट्रेस में भी इस त्योहार को मनाने का क्रेज देखने को मिलता है। 

हर साल बॉलीवुड एक्ट्रेस सजते संवरते हुए अपने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर करती हैं। इस साल भी ये अभिनेत्रियां अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। कुछ का यह पहला करवा चौथ होगा, तो कुछ हर बार की तरह इस बार भी पूरी श्रद्धा-अर्चना के साथ इस त्योहार को मनाती देखी जाएंगी। इस कड़ी में शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) तक ने पति के नाम की लगाई मेहंदी की सुंदर तस्वीर शेयर की है।

सोनम ने लिखवाया पति और बेटे का नाम

फैशन क्वीन मानी जाने वालीं सोनम कपूर ने हाथों में पति और बेटे के नाम की मेहंदी रचाई है। बाएं हाथ में वायु, तो दाएं में आनंद का नाम लिखवाकर उन्होंने करवा चौथ के इस सेलिब्रेशन को पूरा किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने व्रत नहीं रखा है, लेकिन मेहंदी लगाना , तैयार होना, करवा चौथ का खाना उन्हें पसंद है।

शिल्पा ने दिखाई अपनी मेहंदी

शिल्पा शेट्टी सारे फेस्टिवल धूमधाम से मनाती हैं। चाहे होली हो या गणेश चतुर्थी, एक्ट्रेस किसी भी त्योहार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। उनका करवा चौथ सेलिब्रेशन भी हर बार चर्चा में रहता है। शिल्पा ने अपनी सरगी और मेहंदी की झलक दिखाई है।

एक्ट्रेस ने सरगी का वीडियो शेयर किया है। उनकी सरगी में मेहंदी, सिंदूर और हरी-लाल चूड़ियां हैं। इसके साथ ही कुछ मीठा और अन्य खाने की चीजें भी हैं। 

परिणीति ने बनाया दिल

परिणीति चोपड़ा ने हाथों के पीछे लगी दिल की डिजाइन की तस्वीर शेयर की है।

इसके साथ ही उन्होंने घर के सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। करवा चौथ पर एक्ट्रेस का घर लाइट्स से जगमग है। परिणीति चोपड़ा करवा चौथ सेलिब्रेशन अपने ससुराल नई दिल्ली में करेंगी। 

प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा आर्या मनाएंगी त्योहार

'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या प्रेग्नेंट हैं। मगर इसके बावजूद वह करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी। उन्होंने यलो आउटफिट में मेहंदी लगी अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

भाग्यश्री

भाग्यश्री ने एक दोस्त की पार्टी से करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया। 

इसके साथ ही इस वीडियो में उन्होंने अपनी मेहंदी की झलक भी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş