करवा चौथ पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, जानें आपके शहर में कीमतें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस साल मार्च में इनकी कीमतों में कटौती की गई थी। आज भी इनकी कीमत सभी शहरों में स्थिर बनी हुई है। इसका मतलब है कि गाड़ीचालक को पुरानी कीमत पर तेल भरवा सकते हैं।

लेटेस्ट रेट चेक करना क्यों जरूरी

देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं। सभी शहरों में इनके दाम अलग होने की वजह वैट (Value Added Tax- VAT) है। दरअसल, पेट्रोल-डीजल के दाम पर जीएसटी (GST) नहीं लगता है। इस पर राज्य सरकार वैट लगाती हैं, जिसकी दरें सब राज्य में अलग होती है। इस कारण सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। इसके अलावा साल 2017 से तेल की कीमतों को रोज अपडेट किया जाता है। ऐसे में कई बार इनकी कीमत बदल भी जाती है। ऐसे में गाड़ीचालक को पता होना चाहिए कि उनके शहर में तेल के दाम में बदलाव हुआ है या नहीं।

कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

गाड़ीचालक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के वेबसाइट और ऐप्स पर से लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वह मैसेज करके भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। मैसेज के जरिये लेटेस्ट रेट चेक करने के लिए अपने नंबर से 92249 92249 पर पेट्रोल पंप का डीलर कोड लिखकर मैसेज करें। अगर आपको डीलर कोड नहीं पता है तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 20 October 2024)

मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş