स्पाइस जेट का तोहफा: पटना से 7 नई फ्लाइट्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी राहत

दीपावली व छठ पूजा में घर वापस लौटने वाले लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। दूसरे शहरों से आने वाली तमाम ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। इन शहरों से आने वाली बसों में भी जगह नहीं है। यहां तक कि इन शहरों से आने वाले विमानों का किराया भी आसमान छूने लगा है।

ऐसे में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्पाइस जेट की ओर से सात जोड़ी नई उड़ानों का परिचालन देश के विभिन्न शहरों से करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से अधिकांश उड़ानें 27 अथवा 28 अक्टूबर से शुरू की जा सकती हैं। मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी व अहमदाबाद समेत अन्य शहरों से अतिरिक्त विमान सेवा शुरू की जाएगी जो पूजा के बाद भी जारी रहेगी।

पढ़िए टाइम टेबल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसजी 324 मुंबई से 14.00 बजे उड़ान भरकर 16.35 बजे पटना लैंड करेगी। पटना से यह एसजी 325 बनकर 17.10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और 19.25 बजे मुंबई लैंड करेगी। एसजी 533 नंबर की विमान पटना से 12.55 बजे उड़ान भरकर 15.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यहां से 15.50 बजे एसजी 534 नंबर उड़ान भरकर 17.35 बजे पटना लैंड करेगी।

इसी तरह एसजी 3651 नंबर की विमान गुवाहाटी से 10.00 बजे उड़ान भरकर 11.25 बजे पटना लैंड करेगी। पटना से यह 11.55 बजे उड़ान भरकर 13.10 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसी तरह एसजी 753 14.10 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 15.50 बजे पटना एवं पटना से 16.30 बजे दिल्ली के लिए वापस उड़ान भरेगी। इसी तरह बेंगलुरु से एसजी 327 11.10 बजे उड़ान भरकर 13.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

दरभंगा से 14.30 बजे उड़कर 17.10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। एसजी 345 चेन्नई से 19.05 बजे उड़ान भरेगी और 21.15 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह 22.05 बजे उड़कर 00.20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। एसजी 531 बेंगलुरु से 9.45 बजे उड़ान भरेगी और 12.20 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह एसजी 532 बनकर 18.10 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी और 20.55 बजे पहुंचेगी।

स्पाइस जेट की सुविधाएं

स्पाइस जेट एक लोकप्रिय लो-कॉस्ट एयरलाइन है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें संचालित करती है। यह एयरलाइन अपनी सेवाओं में विविधता प्रदान करती है।, जैसे कि स्पाइसमैक्स, स्पाइस कैफे, यू 1स्ट, इंटरनेशनल कनेक्शन बैगेज, टैक्सी, वीजा सर्विसेज, स्पाइस अस्योरेंस, ट्रेवल असिस्टेंस सर्विसेज देती हैं।

स्पाइस जेट विशेष सहायता सेवाएं भी प्रदान करता है, जैसे कि व्हीलचेयर सेवा, कृत्रिम अंगों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सहायता, दृष्टि बाधित यात्रियों के लिए सहायता, और श्रवण बाधित यात्रियों के लिए सहायता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş