धनबाद में नई सुपरफास्ट ट्रेन की शुरुआत, बिहार-यूपी के यात्रियों को भी मिलेगी राहत

धनबाद होकर रांची से गोरखपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन एक नवंबर से चलेगी। गोरखपुर से रांची की सेवा दो नवंबर से बहाल होगी। शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन तिथि की घोषणा कर दी। रांची से चलने वाली ट्रेन रात 9:40 व गोरखपुर से रांची जानेवाली ट्रेन सुबह 5:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। 15 अक्टूबर को नई ट्रेन का उद्घाटन हो चुका है। अब हर हफ्ते चलेगी।

टाइम टेबल में मामूली संशोधन

रांची से चलने वाली ट्रेन के टाइम टेबल में मामूली संशोधन किया गया है। रेलवे बोर्ड से जारी आदेश में रांची से खुलने का समय शाम 5:10 था। दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची से 20 मिनट पहले चलाने की घोषणा की है।

पटना, छपरा, सिवान, किउल व मोकामा के लिए मिल जाएगी साप्ताहिक ट्रेन

छठ को लेकर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। नई ट्रेन यात्रियों के लिए विकल्प बनेगी। बिहार के पटना, छपरा, सिवान, किउल व मोकामा के लिए नई ट्रेन मिल जाएगी। चंद्रपुरा व बोकारो में भी इस ट्रेन का ठहराव होगा जिससे बोकारो के यात्रियों को भी बिहार व पूर्वांचल की नई ट्रेन मिल जाएगी।

टाइम टेबल

18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस रांची से प्रत्येक शुक्रवार शाम 4:50 पर रवाना होगी। शाम 7:43 पर बोकारो, रात 8:21 पर चंद्रपुरा व रात 9:40 पर धनबाद पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 4:55 बजे पटना और दिन 11:30 पर गोरखपुर पहुंचेगी।

18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार दोपहर 3:30 पर रवाना होगी। रात 10:00 बजे पटना व अगले दिन सुबह 5:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। 6:20 पर चंद्रपुरा, सुबह 7:00 बजे बोकारो व सुबह 9:25 पर रांची पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस का मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, पटना साहिब, पटना, पाटलिपुत्र, दिघवारा, छपरा, सिवान, भटनी व देवरिया सदर स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के छह, थर्ड एसी के सात, सेकेंड एसी के दो व फर्स्ट एसी का एक कोच जुड़ेगा।

चुनावी मौसम में भी कुमारधुबी को ठेंगा, नहीं रुकेगी रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस

ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद लगाए बैठे कुमारधुबी के यात्रियों की झोली इस बार भी खाली है। रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव धनबाद के बाद चित्तरंजन में होगा। कुमारधुबी में ट्रेन नहीं रुकेगी। लोकसभा चुनाव के दौरान ट्रेनों के ठहराव शुरू होने की उम्मीद लगाए झारखंड-बंगाल की सीमा वाले कुमारधुबी के यात्रियों को विधानसभा चुनाव में भी मायूसी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetankara escortjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino